MP Assembly Election: मालवा-निमाड़ के बागी नहीं मान रहे बात, BJP-कांग्रेस परेशान
MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच अब बगावत कर अपना नामांकन दाखिल करने वाले नेताओं की संख्या बढ़ती चली जा रही है, जहां मालवा निमाड़ अंचल में भी BJP और कांग्रेस दोनों ही दल नेताओं से परेशान नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि, लगातार बड़े नेता बागी नेताओं से बात करने के प्रयास में जुटे हैं, लेकिन बात बन नहीं पा रही।
मालवा निमाड़ अंचल से BJP और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेताओं ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल किया है, जहां प्रत्याशियों को उम्मीद है कि, संगठन के बड़े नेता इनसे बात करेंगे, और किसी न किसी तरीके से बीच का रास्ता निकल जाएगा, तो वहीं दोनों ही दलों के बड़े नेता भी लगातार की बागी नेताओं से बातचीत कर मसला सुलझाने की तैयारी में है, लेकिन किसी तरह की कोई बात फिलहाल नहीं बन पा रही है।

इन नेताओं की बगावत
मालवा-निमाड़ अंचल की बात करें तो यहां से बुरहानपुर विधानसभा सीट पर BJP प्रत्याशी अर्चना चिटनीस के खिलाफ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन ने बगावत की है, तो वहीं धार में बीजेपी प्रत्याशी नीना वर्मा के खिलाफ पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने बीजेपी से ही नामांकन पत्र दाखिल किया है। मनावर में रंजना बघेल पार्टी की बात मानने को तैयार नहीं है, जहां उन्होंने भी अपना नामांकन दाखिल किया है, तो वहीं जावरा से टिकट ना मिलने से नाराज करनी सेना के जीवन सिंह शेरपुर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। उधर, मल्हारगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी परशुराम सिसोदिया के खिलाफ श्यामलाल जोकचंद ने बागी प्रत्याशी के रूप में मैदान संभाल लिया है, तो वहीं आलोट से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चावला के खिलाफ प्रेमचंद गुड्डू मैदान में नजर आ रहे हैं। इधर, महू से अंतर सिंह दरबार ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election: 'मिशन मालवा पर अमित शाह', संभागीय बैठक लेकर दिया जीत का मंत्र












Click it and Unblock the Notifications