MP Assembly Election: 'मिशन मालवा पर अमित शाह', संभागीय बैठक लेकर दिया जीत का मंत्र
MP Assembly Election 2023 को लेकर BJP ने अपनी तैयारी तेज कर दी है, जहां लगातार सत्ता और संगठन के बड़े नेता प्रदेश के अलग- अलग जिलों के दौरे पर हैं। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उज्जैन और इंदौर के दौरे पर आए जहां उन्होंने संभागीय बैठक लेकर नेताओं को जीत का मंत्र दिया
उज्जैन आए अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया, जहां इसके बाद उन्होंने महाकाल दर्शन किए। वहीं महाकाल दर्शन के बाद अमित शाह ने शहर के रिसोर्ट में संभागीय बैठक लेकर नेताओं को जीत का मंत्र दिया है। जीत का मंत्र देने के बाद अमित शाह इंदौर के लिए रवाना हो गए।

इंदौर में अमित शाह
सियासत के गढ़ इंदौर आए अमित शाह संगठन स्तर पर संभागीय संगठन बैठक लेंगे, जिसमें वे नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। शहर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में यह बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संभाग स्तर के सभी दिग्गज नेता सम्मिलित रहेंगे। साथ ही इस बैठक में BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत संगठन के दिग्गज नेताओं के शामिल रहने की भी संभावना है। मिशन मालवा पर आए अमित शाह लगातार बैठक लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं को जीत का मंत्र दे रहे हैं। वहीं अब देखना होगा कि, शाह की मंथन पॉलिटिक्स एमपी में कितना असर दिख पाती है।
उज्जैन में जनसभा को संबोधित किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उज्जैन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश की करोड़ जनता ने अपना मत प्रकट करना है, मैं आज जब उज्जैन की धारा पर आया हूं, तब मैं आप सभी को कहने आया हूं कि, आप एमएलए चुनने के लिए वोट मत दीजिए, आप किसी को मंत्री बनाने के लिए वोट मत दीजिए, आप किसी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए भी वोट मत दीजिए। यह बात याद रखिएगा, आपका एक वोट आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश और भारत का भविष्य तय करने वाला वोट है, क्योंकि आपके सामने दो ही विकल्प है, एक विकल्प है, कांग्रेस पार्टी, जिसने इस मध्य प्रदेश को बंटाधार प्रदेश बनाकर छोड़ा था, जिसने इस मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर छोड़ा था। दूसरी ओर है मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जिसने 18 साल में मध्य प्रदेश के कोने-कोने में विकास करने का काम किया है। मध्य प्रदेश को दिन दूनी रात चौगुनी आगे बढ़ाया है।
ये भी पढ़े- शिवराज सिंह चौहान अगर धोनी हैं, तो कैलाश विजयवर्गीय भी हार्दिक पांड्या हैं- राजनाथ सिंह












Click it and Unblock the Notifications