Indore की विधानसभा 2 में BJP की प्रवासी विधायक का अलग अंदाज, वाहन रैली में चलाई स्कूटी
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की विधानसभा 2 में विधायक प्रवास अभियान के तहत युवा मोर्चा द्वारा भव्य बाइक रैली निकाली गई। जिसमें हजारों युवाओं के साथ प्रवासी विधायक संगीता पाटिल और लोकप्रिय विधायक रमेश मेंदोला सम्मिलित हुए।
भव्य बाइक रैली की शुरुआत विधायक पाटिल और विधायक मेंदोला ने खाती समाज धर्मशाला से भाजपा का झंडा फहराते हुए की। ढोल-ढमाको के साथ शुरू हुई बाइक रैली में हजारों युवाओं के साथ गुजरात की विधायक संगीता पाटिल ने स्कूटी चलाई तो विधायक रमेश मेंदोला ने बुलेट चलाई, हजारों युवा भाजपा के नारे लगाते हुए चल रहे थे, पूरे समय विधायक पाटिल और विधायक मेंदोला गाड़ी चलाते हुए यात्रा में शामिल रहे।

रैली में 5 हजार से युवा सम्मिलित थे
विशाल बाइक रैली में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था, जोशीले अंदाज में निकली बाइक रैली में 5 हजार से युवा सम्मिलित थे। भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ में भाजपा के झंडे थे वे झंडे लहराते हुए चल रहे थे। बाइक रैली में विधायक संगीता पाटिल और विधायक रमेश मेंदोला सहित हजारों युवा भगवा रंग में रंगे नजर आए, सिर पर भगवा टोपी और गले में भगवा टुपट्टा पहने सभी भाजपा कार्यकता दिखे। बाइक रैली रविदास धर्मशाला से शुरू होकर वीणा नगर रविदास नगर हीरानगर, सुखलिया स्किन 54, विजयनगर , सत्यसांई चौराहा होते हुए गुजराती कॉलेज पर समाप्त हुई।
बाइक रैली में युवाओं का जोश दिखा
रैली के समापन पर विधायक संगीता पाटिल ने कहा कि, विधानसभा 2 में निकली बाइक रैली में उमड़े युवाओं के जनसैलाब से बहुत अभिभूत हुई, युवाओं का जोश देखकर बहुत आनंदित हुई, इसी तरह हजारों युवा एक जूता का विधानसभा 2 में 1 लाख से अधिक मतों से जीतने का लक्ष्य लेकर चलें और चुनाव में जीत दिलाए। विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि, विधानसभा 2 में विशाल बाइक रैली में युवाओं का जोश दिखा, सभी युवा एकजुट होकर चुनाव तक मेहनत और लगन के साथ कार्य करना है। हजारों युवाओं ने कहा कि विधानसभा 2 में विधायक रमेश मेंदोला को 1 लाख से अधिक मतों से चुनाव जीताकर का इतिहास बनाएंगे,एकजुट होकर परचम लहराएंगे।
ये भी पढ़े- Indore news: गुजरात की MLA संगीता पाटिल ने जाना विधानसभा 2 का हाल, जमकर की तारीफ












Click it and Unblock the Notifications