MP Election: बैंक ट्रांजेक्शन पर चुनाव आयोग की नजर, 10 लाख से ज्यादा लेन-देन करने वाले पढ़े खबर
MP Assembly Election 2023 के बीच अब चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपना लिया है, जहां विधानसभा सोनकच्छ, देवास और हाटपीपल्या के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक ने राष्ट्रीकृत, ग्रामीण और निजी बैंको की बैठक ली।
इस बैठक में व्यय प्रेक्षक ने देवास जिले की सभी बैंक 10 लाख से अधिक के ट्रांजेक्शन की जानकारी व्यय लेखा दल को शीघ्र उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही बैंकों से अधिक नगद राशि के आहरण और अधिक जमा पर विशेष निगाह रखने की बात भी कही है।

कुछ ऐसा है मामला
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा सोनकच्छ, देवास और हाटपीपल्या के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक आकाश शंकर ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में राष्ट्रीकृत, ग्रामीण और निजी बैंको की बैठक ली। व्यय प्रेक्षक आकाश शंकर ने कहा कि, सभी बैंके निर्वाचन के दौरान हुए 10 लाख से अधिक के ट्रांजेक्शन की जानकारी व्यय लेखा दल को शीघ्र उपलब्ध कराये। 01 लाख रूपये से अधिक के संदेहास्पद ट्रांजेक्शन पर भी विशेष रूप से नजर रखें। बैंके ट्रांजेक्शन की जानकारी प्रतिदिन व्यय लेखा दल को दें। बैंकों से अधिक नगद राशि के आहरण और अधिक जमा पर विशेष निगाह रखें।
बैठक में दिए ये निर्देश
व्यय प्रेक्षक आकाश शंकर ने कहा कि पिछले दो माह में 01 लाख से अधिक राशि के जितने भी ट्रांजेक्शन हुए है, उनकी जानकारी भी शीघ्र व्यय लेखा दल को दें। स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए यह जरूरी है कि अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय पर नियंत्रण हेतु गहनता से मॉनिटरिंग की जाएं। कुलमिलाकार, देखा जाए तो मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच अब चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपना लिया है, जहां विधानसभा सोनकच्छ, देवास और हाटपीपल्या के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक ने राष्ट्रीकृत, ग्रामीण और निजी बैंको की बैठक ली। चुनाव आयोग की ओर से लगातार पैनी नजर रखी जा रही है, जहां कैश लेन-देन के साथ अब बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी भी आयोग रखेगा.
ये भी पढ़े- MP Election: गड़बड़ करने वाली गाड़ियों के खिलाफ RTO का एक्शन, 9 लाख से ज्यादा की कार्रवाई को दिया अंजाम












Click it and Unblock the Notifications