Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं बदनावर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच बदनावर विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से बीजेपी के राजवर्धन सिंह दत्तीगांव विधायक हैं। बदनावर विधानसभा आदिवासी और किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। बदनावर विधानसभा निमाड़ अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है।

बदनावर विधानसभा सामान्य सीट है, जहां से बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने पर भरोसा रखती है। बदनावर विधानसभा में सामान्य वर्ग के मतदाताओं की अच्छी संख्या मानी जाती है।

Indore

साल 2018 में थे ऐसे चुनाव परिणाम

साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में धार जिले की बदनावर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के भंवर सिंह शेखावत और कांग्रेस के राजवर्धन दत्‍तीगांव के बीच मुकाबला था, जिसमें भंवर सिंह शेखावत को राजवर्धन दत्‍तीगांव ने 41,506 वोटों से हराया था. वहीं साल 2013 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के भंवर सिंह शेखावत ने 73738 वोट पाकर जीत दर्ज की थी. वहीं कांग्रस से राजवर्धन सिंह 63926 वोट हासिल कर सके थे. बहरहाल, अब साल 2018 में देखना होगा की कौन सा दल विधानसभा चुनाव में बाजी मारता है.

कुछ ऐसा है बदनावर का गणित

किसान बाहुल्य बदनावर विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला माना जाता है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ जयस भी चुनावी मैदान में नजर आ सकती है। बदनावर विधानसभा निमाड़ अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। बदनावर विधानसभा प्रमुख तौर पर आदिवासी और किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, यहां किसानों से जुड़े मुद्दे और आदिवासियों से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं गंधवानी विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+