MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं गंधवानी विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच आदिवासी बाहुल्य गंधवानी विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से कांग्रेस के उमंग सिंघार विधायक हैं।
धार जिले की गंधवानी विधानसभा आदिवासी और किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, गंधवानी विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। गंधवानी विधानसभा निमाड़ अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है।

साल 2018 में थे ऐसे चुनाव परिणाम
साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में गंधवानी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सरदार सिंह मेडा और कांग्रेस के मौजूदा विधायक उमंग सिंघार के बीच मुकाबला था, जहां उमंग सिंघार ने 96899 वोट हासिल कर इस मुकाबले को जीता था। वहीं साल 2013 में कांग्रेस के उमंग सिंघार ने बीजेपी के सरदार सिंह मेड़ा के 54434 वोटों के मुकाबले 66760 वोट हासिल किए थे। धार जिले का गंधवानी इलाका 2008 के परिसीमन में ही विधानसभा सीट बना है, अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित इस सीट पर करीब सवा दो लाख वोट हैं। गंधवानी विधानसभा निमाड़ अंचल की उन प्रमुख विधानसभाओं में से एक है, जिन पर विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर देखने मिलती है.
कुछ ऐसा है गंधवानी का गणित
आदिवासी बाहुल्य गंधवानी विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला माना जाता है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ जयस भी चुनावी मैदान में नजर आ सकती है। गंधवानी विधानसभा धार जिले के साथ-साथ निमाड़ अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। गंधवानी विधानसभा प्रमुख तौर पर आदिवासी और किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, यहां किसानों से जुड़े मुद्दे और आदिवासियों से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं मनावर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications