MP के इस शहर में सड़क पर बही शराब की नदी, लाखों का अवैध माल जप्त
आगामी विधानसभा चुनाव-2023 जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर जिले में मदिरा के अवैध रूप से निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में 04 नवंबर को आबकारी विभाग की टीम द्वारा की गई कार्यवाही में 07 लाख 28 हजार रुपये की मदिरा एवं महुआ लाहन जब्त किया गया है। वहीं आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहने के संकेत विभाग की ओर से दिए गए हैं।

कुछ इस तरह दिया कार्रवाई को अंजाम
सहायक जिला आबकारी अधिकारी टीएन गंधारे के नेतृत्व में वृत-खरगोन-स के दल द्वारा दिनांक 04 नवंबर 23 को अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध खरगोन व्रत स के ग्राम- दसनावल, एकलगी, लीमवाङी व हाथीदग्गड में दबिश दी गई। इस दौरान वृत प्रभारी दिनेश सिंह चौहान द्वारा म.प्र. आबकारी अधिनियम में 06 प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में 120 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 3000 किलोग्राम महुआ लाहन व निर्माण सामग्री जब्त की गई है। जब्त मदिरा, लाहन व निर्माण सामग्री का बाज़ार मूल्य लगभग 03 लाख 38 हजार रुपये है।
आरोपियों को गिरफ्तार किया
इसी कड़ी में 04 नवंबर को सहायक जिला आबकारी अधिकारी बसंत भीटे के नेतृत्व में ग्राम पानवां, भीलगांव, बामन्दी तथा बालसमुन्द में दबिश देकर वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मालवीय द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम में 07 प्रकरण पंजीबध्द कर, 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में अलग-अलग स्थान से 190 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई है तथा 4000 किलोग्राम महुआ लहान जब्त कर महुआ लहान के सेम्पल लेकर लहान मौके पर नष्ट किया गया है। इस कार्रवाई में जब्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 04 लाख 20 हजार रुपये है।
ये भी पढ़े- Indore news: निगम की कचरा गाड़ी से कबाड़ खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई, कुछ ऐसा है मामला












Click it and Unblock the Notifications