Indore news: निगम की कचरा गाड़ी से कबाड़ खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई, कुछ ऐसा है मामला
इंदौर में आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक ली गई। बैठक के दौरान निगम के डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनों द्वारा अनुपयोगी सामान या कबाड़ कबाड़ियों को बेचने पर रोक लगाने के उद्देश्य से आयुक्त के निर्देशानुसार निगम का उड़न दस्ता तैयार किया गया।
आयुक्त के आदेशानुसार आज झोन क्रमांक 12 में माणिक बाग ब्रिज के नीचे कबाड़ी की दुकान पर नगर निगम की कचरा वाहन से कचरा खरीदते हुए पाया गया।

कुछ ऐसा है मामला
आयुक्त सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में गठित फ्लाइंग सकॉर्ड (उड़न दस्ता) टीम द्वारा कचरा गाड़ी से कचरा खरीदते हुए देखा गया। जिसके बाद फ्लाइंग सकॉर्ड टीम के प्रभारी अरविंद पथरोड द्वारा झोन 12 के सीएसआई आशीष कापसे के साथ कबाड़ी वाले को मोके पर बुलाकर दुकान का 20 हजार रुपये का चालान बनाया। साथ ही भविष्य में निगम की गाड़ियों से कचरा नही खरीदने की चेतावनी दी गई। इसके साथ ही निगम के उड़ान दस्ता के द्वारा लगातार मॉनिटरिंग एवं निगरानी करते हुए निगम के कचरा वाहनों से कबाड़ खरीदने वालों के विरुद्ध सघन कारवाई का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
कार्रवाई के दिए निर्देश
विदित हो की आयुक्त हर्षिका सिंह की उपस्थिति में विगत दिवस सफाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनो में आने वाले कबाड व अनुपयोगी सामान को कबाडी को बेचने वालो के संबंध में शिकायत मिलने पर ऐसी शिकायतो के लिये उडन दस्ता तैयार करने के निर्देश दिये गये थे। निगम द्वारा उडन दस्ते द्वारा शहर के विभिन्न स्थानो पर डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनो द्वारा कबाडी को अनुपयोगी सामग्री का विक्रय करने पर संबंधित वाहन चालक, हेल्पर, वाहन सुपरवाईजर के साथ ही कबाडी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।
ये भी पढ़े- Indore में BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला का नवाचार, डिजिटली जनता के सामने रखा कामकाज का हिसाब












Click it and Unblock the Notifications