MP Assembly Election 2023 के लिए AAP ने घोषित किए प्रत्याशी, इंदौर से इन्हें मिला टिकट

MP Assembly Election 2023 को लेकर तैयारियां का सिलसिला जारी है। इस बीच अब आम आदमी पार्टी भी एमपी में दम दिखाने के लिए तैयार नजर आ रही है, लगातार चल रही अलग-अलग अफवाहों के बीच आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है, जहां पहली सूची में आप ने 29 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।

आम आदमी पार्टी की ओर से सियासत के गढ़ इंदौर समेत बड़े शहरों की भी कुछ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। देखा जाए विधानसभा चुनाव के लिए आप तैयार नजर आ रही है। इसी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है।

Indore

इन्हें मिला चुनाव का टिकट

आम आदमी पार्टी की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की पहली सूची में इंदौर-1 से अनुराग यादव तो वहीं इंदौर-4 से पीयूष जोशी को चुनाव मैदान में उतर गया है। इसी के साथ अंबेडकर नगर (महू) से आप ने सुनील चौधरी को टिकट दिया है। आप से टिकट पाने वाले अनुराग और पीयूष दोनों ही आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक माने जाते हैं, जहां दोनों ने ही इससे पहले संगठन के लिए तमाम जिम्मेदारियां का निर्वहन सफलतापूर्वक किया है, तो वहीं अब आप ने दोनों को चुनाव मैदान में उतारा है, जहां दोनों प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा से आम आदमी पार्टी के लिए अपना-अपना दम दिखाएंगे। वहीं अभी पार्टी की ओर से अन्य विधानसभाओं के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं, जहां जल्द ही अन्य विधानसभाओं के लिए भी प्रत्याशियों के ऐलान हो जाने की संभावना जताई जा रही है।

चुनाव के लिए तैयार आप

आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार नजर आ रही है, जहां आम आदमी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों को टक्कर देने के लिए तैयार है। आम आदमी पार्टी ने इससे पहले भी अलग-अलग विधानसभा चुनाव में अपना दम दिखाया है, जहां आप मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी अपना दम दिखाने की तैयारी में है। इतना आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है, जहां लगातार आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या धमाकेदार रहेगी BJP की चौथी सूची?, इस दिन हो सकती है जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+