MP News: बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट जान लें ये खास नियम, वरना नहीं दे पाएंगे एग्जाम

आगामी 05 एवं 06 फरवरी 2024 को प्रारंभ हो रही माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने खरगोन जिले के सभी परीक्षा केन्द्राध्यक्षों तथा सहायक केन्द्राध्यक्षों को मण्डल के निर्देशानुसार परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिये हैं। सभी परीक्षा केन्द्राध्यक्षों तथा सहायक केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि बोर्ड परीक्षा के संचालन में माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

कलेक्टर शर्मा ने कहा कि, सभी केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर परीक्षार्थियों की बैठक तथा अन्य व्यवस्थायें देख लें। जिससे परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा है कि थाने से गोपनीयता के साथ पर पेपर लेकर अपने केन्द्र पहुंचे और परीक्षा संपन्न करायें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र में कलेक्टर प्रतिनिधि के अलावा किसी को भी मोबाइल रखने की अनुमति नहीं है। इसलिए प्रयास करें कि मोबाइल लेकर परीक्षा केन्द्र न जायें।

MP 10th 12th Board Exam Indore Madhya Pradesh News

कलेक्टर ने कहा कि, परीक्षा के समय परीक्षार्थी दबाव महसूस करते है, इसलिए परीक्षा केन्द्र का वातावरण सकारात्मक बनाये रखें। कलेक्टर ने कहा कि परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केन्द्र में उपस्थित हो, इसके लिए संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों से संपर्क कर उन्हें परीक्षार्थियों को सूचित करने के लिए कहें। जिससे परीक्षा कक्ष में प्रवेश में परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बोर्ड परीक्षा में पहुंचना अनिवार्य

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की बोर्ड परीक्षायें कक्षा 10वीं एवं 12वीं की 5 एवं 6 फरवरी से प्रारंभ होगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के नियमों में परिवर्तन किया है। जिला शिक्षा अधिकारी एस के कानुडे ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 8.30 बजे तक पहुंचना होगा। अनाधिकृत व्यक्ति परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश नहीं करेगा। केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक, परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे।

ये भी पढ़े- Indore news: कैलाश विजयवर्गीय ने जताई विधायक से पार्षद बनने की इच्छा, कुछ ऐसा है मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+