Indore news: कैलाश विजयवर्गीय ने जताई विधायक से पार्षद बनने की इच्छा, कुछ ऐसा है मामला
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, जहां इंदौर नगर निगम में बेहद सुंदर और अत्याधुनिक परिषद हॉल का निर्माण किया गया है। हॉल के लोकार्पण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए, जहां विजयवर्गीय ने पार्षदों को संबोधित करते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जिससे पूरे हॉल में हंसी के ठहाकों के साथ-सात तालियां गूंज उठी।
इंदौर नगर निगम में तैयार किए गए हॉल का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सीएम डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विजयवर्गीय ने कही ये बात
हॉल के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, इस हॉल को देखकर ऐसा लग रहा है की विधायक से वापस पार्षद बन जाना चाहिए। इसी के साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पार्षदों से अपील करते हुए कहा कि, परिषद बहुत सुंदर बनी है, लेकिन जितनी सुंदर परिषद बनी है, उतनी ही सुंदर यहां चर्चा होनी चाहिए, क्योंकी सदन चर्चा का स्थान है, हंगामे का स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्षदों को अध्ययनशील बनना चाहिये। पार्षद विधायिका की पहली सीढ़ी है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे पदों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी एवं मेहनत के साथ जनता के हित में करें। सुंदर सदन में शहर की सुंदरता के काम हो, यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि, इंदौर शहर के विकास में पूरी मदद दी जायेगी। शहर के विकास में कोई कोर कसर नहीं रखी जायेगी।
CM ने कही ये बात
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, इंदौर भाग्यशाली है कि वह दो ज्योर्तिलिंगों के मध्य स्थित है। यहाँ अहिल्या माता जैसी कुशल एवं कर्मठ प्रशासक रही हैं। उन्होंने इंदौर के विकास में अहिल्या माता तथा होल्कर वंश द्वारा दिये गये योगदान का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि अहिल्या माता का इंदौर के विकास में विशेष योगदान है। उन्होंने अन्य शहरों और धर्मस्थलों में भी विशेष विकास कार्य करवाये हैं। हमें इनसे प्रेरणा लेना चाहिये। डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर नगर निगम के नवनिर्मित परिषद सभागृह का नाम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी के नाम से रखना गौरव की बात है।
ये भी पढ़े- Indore news: 'विश्व वेटलैंड डे' पर अंतरराष्ट्रीय आयोजन, 75 देशों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा












Click it and Unblock the Notifications