MP के इस शहर में है 'दुनिया की सबसे महंगी दुकान', दाम सुनकर फटे रह गए सबके कान
हाल ही में शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के बाहर एक दुकान इन दिनों चर्चा में बनी हुई है, जिस पर लिखा हुआ है, दुनिया की सबसे महंगी दुकान। जी हां, ये इसलिए लिखा गया है, क्योंकि इस दुकान का सौदा अब तक का सबसे महंगा सौदा

वैसे तो आपने कई सारी महंगी प्रॉपर्टी के दाम सुने होंगे, जिसके पीछे का कारण लगातार बढ़ती प्रॉपर्टी के दाम है। वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी जमीनों के दाम कुछ कम नहीं हैं, जहां लगातार प्रॉपर्टी के दाम बढ़ते चले जा रहे हैं। हाल ही में शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के बाहर एक दुकान इन दिनों चर्चा में बनी हुई है, जिस पर लिखा हुआ है, दुनिया की सबसे महंगी दुकान। जी हां, ये इसलिए लिखा गया है, क्योंकि इस दुकान का सौदा अब तक का सबसे महंगा सौदा माना जा रहा है। अब से कुछ दिनों पहले आईडीए की ओर से 36 और 69.53 वर्ग फीट की दुकानों के लिए टेंडर निकाला गया था, जिसके बाद 30 लाख की बेस प्राइस वाली दुकान के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए की कीमत लगाई गई थी।

टेंडर में लगी थी इतनी बोली
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में स्थित खजराना गणेश मंदिर में खाली पड़ी प्रसाद दुकानों के लिए प्रशासन ने आईडीए के जरिए टेंडर जारी किए थे, जहां 36 और 69.53 वर्ग फीट की दुकानों के लिए 30 लाख की बेस प्राइस रखी गई थी। वहीं जब आईडीए ने दोनों ही दुकानों के लिए टेंडर खोले तो अधिकारी भी हैरान रह गए, जहां 67.53 वर्ग फीट की दुकान के लिए टेंडर खोलने पर 1 करोड़ 72 लाख रुपए की कीमत लगाई गई।

अब तक का सबसे महंगा सौदा
खजराना गणेश मंदिर परिसर में स्थित 67.53 वर्ग फीट की दुकान के लिए खुले टेंडर में लगी 1 करोड़ 72 लाख की कीमत का यदि वर्ग फीट के अनुसार अनुमान लगाया जाए तो 2.47 लाख रुपए प्रति वर्ग फीट का भाव इस दुकान के लिए मिला था, जो शहर के व्यवसायिक प्रॉपर्टी के सौदे में अब तक का सबसे महंगा प्रति वर्ग फीट के हिसाब का सौदा माना जा रहा था। उधर, 36 वर्ग फीट की दुकान के लिए 22 लाख रुपए की कीमत लगी थी। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस सौदे के बाद अब हर कोई हैरान नजर आ रहा है।

हार, फूल, प्रसाद की होती है बिक्री
खजराना गणेश मंदिर परिसर की जिस दुकान के लिए करोड़ों की बोली लगी थी उस दुकान में अब हार, फूल, प्रसाद की बिक्री होती है। बताया जा रहा है कि, यह दुकान खजराना गांव के ही किसी व्यक्ति ने खरीदी है। उधर, शहर में हुआ सबसे महंगा प्रॉपर्टी का सौदा लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां शहर में पहली बार प्रति वर्ग फीट इतनी कीमत में प्रॉपर्टी का सौदा हुआ है, जिस व्यक्ति ने इस दुकान के लिए इतनी बड़ी रकम लगाई है, उसका कहना है कि दुकान खरीदने के बाद 1 महीने का समय उसे रकम जमा करने के लिए मिला था, जहां 1 महीने की समयावधि में यह रकम आईडीए को भुगतान कर दी गई थी।

लगातार बढ़ रहे प्रॉपर्टी के दाम
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार विकास हो रहा है। यही कारण है कि, अब प्रॉपर्टी के दाम भी लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। हाल अब ये हैं की इंदौर में प्रॉपर्टी खरीदना अब आम आदमी का सपना बनकर रह गया है। उधर, इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के बाहर हुए दुकान के सौदे ने सभी को हैरान कर दिया। कुलमिलाकर, देखा जाए तो अब दुनिया की सबसे महंगी दुकान में हार, फूल, प्रसाद की बिक्री होती है।
ये भी पढ़े- Success story: 30 लाख का पैकेज छोड़ उद्योग लगाया, प्लास्टिक का विकल्प ढूंढ कर दिखाया कमाल












Click it and Unblock the Notifications