Indore News: चुनाव निपटते ही इंदौर को मिली सौगात, मॉडल रोड का होगा नवनिर्माण
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को सुंदरता में नंबर वन बनाने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव अब एक्टिव अंदाज दिखा रहे हैं, जहां महापौर के निर्देश पर नगर निगम की ओर से शहर में 3 मॉडल सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।
इन मॉडल सड़कों के दोनों ओर पेड़-पौधे लगाकर सड़क की सुंदरता को बढ़ाया जाएगा। वहीं 100 दिनों के अंदर इस काम को पूरा करने का लक्ष्य नगर निगम की ओर से रखा गया है।

शहर को मिलने वाली तीन मॉडल सड़कों के निर्माण का काम महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक गोलू शुक्ला ने पौधारोपण कर शुरू कर दिया है, जहां डीएवीवी के मुख्य द्वार पर पौधा लगाकर सड़क निर्माण के काम को हरी झंडी दिखाई गई। इस दौरान डीएवीवी की कुलपति डॉ. रेणु जैन विशेष रूप से उपस्थित रही।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आदर्श सड़क को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही महापौर ने 100 दिन के अंदर इस काम को पूरा करने की बात कही है। विधायक गोलू शुक्ला ने बताया कि, यहां इंदौर की सबसे अच्छी सड़क बनेगी, जिससे जनता को बहुत लाभ होगा।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को सुंदरता में नंबर वन बनाने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव अब एक्टिव अंदाज दिखा रहे हैं, जहां महापौर के निर्देश पर नगर निगम की ओर से शहर में तीन मॉडल सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इन मॉडल सड़कों के दोनों ओर पेड़-पौधे लगाकर सड़क की सुंदरता को बढ़ाया जाएगा। वहीं 100 दिनों के अंदर इस काम को पूरा करने का लक्ष्य नगर निगम की ओर से रखा गया है। इंदौर में स्वच्छता के बाद अब सुंदरता को बढ़ाने का काम जारी है, जहां इसे लेकर लगातार प्रयास जारी हैं
ये भी पढ़े- अयोध्या में BJP की हार का असर, इंदौर में सोशल मीडिया पर चौंकाने वाले रिएक्शन












Click it and Unblock the Notifications