अयोध्या में BJP की हार का असर, इंदौर में सोशल मीडिया पर चौंकाने वाले रिएक्शन
Ayodhya Lok Sabha Result: देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना संपन्न हो चुकी है, जहां चुनाव परिणाम भी निकलकर सामने आ गए हैं। देश भर में सर्वाधिक चौंकाने वाला चुनाव परिणाम यदि किसी लोकसभा सीट का रहा तो वह अयोध्या लोकसभा सीट रही, जहां BJP को हार का सामना करना पड़ा है। अयोध्या सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।
इधर, अयोध्या में मिली हार के बाद देशभर में BJP कार्यकर्ताओं के बीच निराशा देखने मिली, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अयोध्या की हार से BJP कार्यकर्ता निराश नजर आ रहे थे। इंदौर में BJP ने जीत का बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है, लेकिन बावजूद इसके कार्यकर्ताओं में अयोध्या से मिली हार को लेकर निराश नजर आ रही थी।

BJP कार्यकर्ताओं की माने तो अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर स्थापित किया गया है, तो वहीं मंदिर के चलते ही अयोध्या में विकास के कई काम हुए हैं, लेकिन बावजूद इसके अयोध्या से BJP की हार बेहद निराशाजनक है। वहीं अयोध्या से BJP की हार के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने मिले, जहां लोगों ने अयोध्या में मिली पर अपना दुख व्यक्त करते हुए अपनी-अपनी बात लिखी थी। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला मंगलवार की देर शाम से शुरू हुआ, जो बुधवार की अल सुबह तक चलता रहा।
सोशल मीडिया पर लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद जितनी भी पोस्ट की गई, उसमें सर्वाधिक पोस्ट अयोध्या और उत्तर प्रदेश में BJP की हार से जुड़ी हुई नजर आ रही थी, जिसमें संघ से लेकर संगठन तक के लोग अपने निराशा व्यक्त कर रहे थे। कुछ कार्यकर्ताओं का मानना है कि, भले ही BJP ने मध्य प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन किया हो लेकिन बावजूद इसकी अयोध्या में मिली हार ने कार्यकर्ताओं का दिल तोड़ा है। अयोध्या में मिली जीत के बाद INDI गठबंधन से जुड़े लोग खुश नजर आ रहे हैं, जहां एक तरफ से BJP कार्यकर्ता तो वहीं दूसरी तरफ से INDI गठबंधन से जुड़े लोगों को सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की पोस्ट कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore Lok Sabha Election Result: BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने किसे दिया रिकॉर्ड जीत का श्रेय, जानिए












Click it and Unblock the Notifications