'ये है कांग्रेस का असली चेहरा...', कमलनाथ के वायरल वीडियो पर सीएम शिवराज ने कसा तंज
MP Assembly Election 2023 को लेकर सियासत का सिलसिला अब तेज हो चला है, जहां वायरल वीडियो के साथ ही बयानों की पॉलिटिक्स रफ्तार पकड़ रही है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और उनके पुत्र जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ने की बात कह रहे हैं।
कमलनाथ का यह वायरल वीडियो उस वक्त का बताया जा रहा है, जब वीरेंद्र रघुवंशी को उम्मीदवार न बनाए जाने से नाराज उनके समर्थकों ने कमलनाथ के सामने प्रदर्शन किया था। इसके बाद कथित तौर पर कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके पुत्र जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ने की बात कही थी। वहीं अब कमलनाथ के बारे में वीडियो पर सीएम शिवराज ने तंज कसा है।

सीएम शिवराज ने साधा निशाना
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के वायरल वीडियो पर निशाना साधते हुए कहा की, ये कांग्रेस का असली चेहरा है। एक पूर्व मुख्यमंत्री दूसरे पूर्व के लिए कह रहा है "जाओ उनके कपड़े फाड़ो, उनके बेटे के कपड़े फाड़ो।" ये कांग्रेस का असली स्वरूप है, और कांग्रेस कितनी है मुझे ये भी नहीं समझ आता। कांग्रेस के टिकट कहां तय हो रहे हैं..? अभी ये भी कहा गया कि, छिंदवाड़ा के टिकट पर नकुलनाथ घोषित करेंगे, और नकुलनाथ के घोषित करने के बाद फिर दिल्ली से घोषित होंगे, और दो टिकट उन्होंने घोषित भी कर दिए। क्या सोनिया गांधी जी की कांग्रेस अलग है..?, कमलनाथ जी की कांग्रेस अलग है..?, नकुलनाथ की कांग्रेस अलग है..? कांग्रेस कितनी है..,कांग्रेस किसकी है..और कांग्रेस क्या है ये जनता जानना चाहती है..।
कुछ ऐसा है वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कमलनाथ के सामने बड़ी संख्या में कोलारस के कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं, जहां पर कार्यकर्ता वीरेंद्र रघुवंशी को प्रत्याशी न बनाए जाने का विरोध दर्ज कर रहे हैं। इस बीच कमलनाथ कार्यकर्ताओं से कुछ बात करते भी नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि, कमलनाथ, कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि, आप लोग जाकर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के कपड़े फड़िए। हालांकि, वन इंडिया हिंदी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़े- MP और CG में बदल सकती है चुनाव की तारीख, ये है कारण












Click it and Unblock the Notifications