Indore: MLA रमेश मेंदोला ने बनाया रिकॉर्ड, देश में सबसे ज्यादा BJP सदस्य बनाने वाले विधायक बने
मध्यप्रदेश के इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान "संगठन पर्व" में देशभर में नंबर वन पर रहने वाले विधायक रमेश जी मेंदोला ने पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की है।
उन्हें इंदौर सदस्यता अभियान सह प्रभारी जवाहर मंगवानी, विधानसभा 2 के सदस्यता अभियान प्रभारी सुमित मिश्रा, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे जी, बीजेपी नगर उपाध्यक्ष मुकेश मंगल ने उनके घर पहुंचकर सदस्यता दिलवाई.

MLA रमेश मेंदोला ने बनाया खास रिकॉर्ड
सदस्यता प्रभारी सुमित मिश्रा ने बताया कि, रमेश मेंदोला ने सदस्यता अभियान में विधायकों की सूची में देशभर में सबसे ज्यादा सदस्य बनाए हैI विधायक मेंदोला ने कहा कि, हमारी पहचान संगठन से ही है। संगठन को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और वे भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे। इस दौरान माननीय विधायक मेंदोला ने कहा कि, भाजपा का सदस्य बनना देश के मन और देश आत्मा से जुड़ने जैसा है।
BJP के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर ने एक बार फिर नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां अबकी बार यह शहर बीजेपी के सदस्यता अभियान में नंबर वन बना है।
इतना ही नहीं, इंदौर ने अलग-अलग कैटेगरी में नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां इंदौर की इस कामयाबी के लिए BJP कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी शाबाशी मिली है।
देशभर में बीजेपी का सदस्यता अभियान रफ्तार पकड़ रहा है, जहां इंदौर में भी BJP के सदस्यता अभियान ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। इंदौर में बीजेपी ने लगभग 7 लाख से ज्यादा सदस्य बनाए हैं, जो देश में सर्वाधिक है. इतना ही नहीं इंदौर की विधानसभा एक ने भी बाजी मारते हुए देश में सर्वाधिक सदस्य बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान "संगठन पर्व" में देशभर में नंबर वन पर रहने वाले विधायक रमेश जी मेंदोला ने पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की है।
ये भी पढ़े- Indore में BJP का खास रिकॉर्ड, कितने सदस्य बनाकर नंबर-1 आया इंदौर, जानिए












Click it and Unblock the Notifications