Indore में BJP का खास रिकॉर्ड, कितने सदस्य बनाकर नंबर-1 आया इंदौर, जानिए
BJP के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर ने एक बार फिर नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां अबकी बार यह शहर बीजेपी के सदस्यता अभियान में नंबर वन बना है।
इतना ही नहीं, इंदौर ने अलग-अलग कैटेगरी में नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां इंदौर की इस कामयाबी के लिए BJP कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी शाबाशी मिली है।

देशभर में बीजेपी का सदस्यता अभियान रफ्तार पकड़ रहा है, जहां इंदौर में भी BJP के सदस्यता अभियान ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। इंदौर में बीजेपी ने लगभग 7 लाख से ज्यादा सदस्य बनाए हैं, जो देश में सर्वाधिक है. इतना ही नहीं इंदौर की विधानसभा एक ने भी बाजी मारते हुए देश में सर्वाधिक सदस्य बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है।
इंदौर के रिकॉर्ड का सिलसिला यहीं नहीं थमता। इंदौर के रिकॉर्ड का सिलसिला जब रफ्तार पकड़ता है तो इंदौर की विधानसभा दो से विधायक रमेश मेंदोला अपनी आईडी से 70 हजार से ज्यादा सदस्य बनाते हुए नंबर वन का स्थान हासिल करते हैं। इतना ही नहीं रिकॉर्ड की श्रृंखला में इंदौर लोकसभा का नाम भी जुड़ा हुआ है।
BJP कार्यकर्ताओं की लगन और मेहनत का ही परिणाम है कि, इंदौर सदस्यता अभियान में नंबर वन बना है. वहीं नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के नेतृत्व में चल रहे इस सदस्यता अभियान में इंदौर ने खास रिकॉर्ड कायम करते हुए नंबर वन का खिताब अपने पास रखा है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो बीजेपी के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर ने एक बार फिर नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां अबकी बार यह शहर बीजेपी के सदस्यता अभियान में नंबर वन बना है। वहीं अब इंदौर के इस रिकॉर्ड की चर्चा देशभर में हो रही है, जहां इंदौर की चर्चा भोपाल से दिल्ली तक हो रही है.
ये भी पढ़े- Indore ने फिर से बाजी मारी, अब इस केटेगरी में बना नंबर-1












Click it and Unblock the Notifications