इंदौर में असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश, मस्जिद के पास बदमाशों ने फेंकी बोतल
Indore News: इंदौर में लगातार असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक स्थलों पर छेड़छाड़ की घटनाएं की जा रही है। शहर में शनिवार को एक शराबी ने धार्मिक स्थल पर मूर्ति से छेड़छाड़ की। हालांकि लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। वही एमजी रोड पर भी इसी तरह एक धार्मिक स्थल पर छेड़छाड़ का प्रयास किया गया। इधर 4 दिन पहले द्वारकापुरी में भी एक मंदिर में नंदी की मूर्ति उखाड़ी गई थी। अभी ताजा मामला मल्हारगंज की मुकेरीपुरा मस्जिद का है, जहां पर पेट्रोल से भरी बोतल में आग लगाकर मस्जिद के पास फेंका गया। जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है।
मल्हारगंज पुलिस ने मुकेरीपुरा मस्जिद के सदर मोहम्मद इरफान की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बाइक सवार एक युवती और तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोहम्मद इरफान ने कहा कि शनिवार को वे दोपहर में मस्जिद पर नमाज के लिए गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने दीवार पर रखे गमले में कांच के टुकड़े पड़े देखे। इसी के साथ पास में बोतल पड़ी हुई मिली।

इसके बाद जब उन्होंने मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें 5 अगस्त की रात 2 बजे के लगभग 2 स्कूटर सवार तीन लड़के वहां दिखाई दिए। उनके साथ एक युवती भी थी। यह सभी दीवार पर बोतल फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे आग की लपटें भी उठी। मामले में धार्मिक भावनाएं भड़काने को लेकर पुलिस ने 295 और 34 की धाराओं में किस दर्ज किया है।
एमजी रोड की घटना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
इंदौर के एमजी रोड की डीआरपी लाइन के धार्मिक स्थल पर माहौल खराब करने को लेकर मोहम्मद शाकिर निवासी सिकंदराबाद की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने चांद शाह वाली दरगाह पर चादर हटा कर, वहां ज्वलनशील केमिकल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया।
इंदौर के द्वारकापुरी और बाणगंगा के मंदिरों में तोड़फोड़
शनिवार को बाणगंगा इलाके में सुबह एक मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति को खंडित करने की सूचना मिलती ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने शराब के नशे में धुत एक आरोपी को पकड़ा। नशे में वह मूर्ति से गले लग रहा था। इस दौरान मूर्ति खंडित हो गई बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया और थाने ले गई। द्वारकापुरी में गुरुवार को विदुर नगर इलाके में बने शिव मंदिर में भी नंदी की मूर्ति अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ दी थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications