MP : घर के सामने से बच्ची को उठाकर ले गया बदमाश, और फिर दिया वारदात को अंजाम
इंदौर, 23 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अपराध लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बदमाश ने 7 साल की मासूम को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक बच्ची जब घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी उसे उठाकर घर ले गया, और काफी देर बाद आरोपी ने दरवाजा खोला, आरोपी के हाथ में चाकू था, जिसे दिखाकर वह भागने लगा। हालांकि, रहवासियों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई कर दी, और पुलिस के हवाले कर दिया।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
यह पूरा घटनाक्रम इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है। आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 7 साल की मासूम बच्ची को क्षेत्र में ही रहने वाला बदमाश अपने घर ले गया और मौत के घाट उतार दिया, जब काफी देर तक बच्ची नजर नहीं आई, और आसपास के लोगों ने आरोपी को बच्ची को ले जाते हुए देखा तो परिजनों को पूरे मामले की सूचना दी, इसके बाद परिजनों ने काफी देर तक आरोपी से बच्ची को रिहा करने की गुहार लगाई, लेकिन आरोपी ने गेट नहीं खोला, इसके बाद जब आसपास के रहवासियों ने घर का दरवाजा तोड़कर देखा कि बच्ची को सद्दाम ने मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद रहवासियों ने सद्दाम को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
आरोपी का अवैध निर्माण तोड़ा
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर रहवासियों में आक्रोश है। थाने पर जमकर रहवासियों ने हंगामा करते हुए थाने का घेराव किया, और पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पूरे मामले में जांच पड़ताल भी की जा रही है, तो वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पूरे घटनाक्रम के बाद शाम को नगर निगम की टीम आरोपी का अवैध रूप से बना मकान तोड़ने पहुंच गई। इस दौरान यहां आरोपी के परिवार के लोगों ने विरोध किया, जिसके चलते पुलिस को हलका बल प्रयोग करना पड़ा। हालांकि, विरोध ज्यादा देर नहीं चल सका। वहीं शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधों के चलते अब लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications