'चौराहे पर दे दी जाए दरिंदों को फांसी', मंत्री उषा ठाकुर ने की CM shivraj से मांग
मध्यप्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ लगातार दुष्कर्म की वारदात बढ़ती चली जा रही है। यही कारण है कि, मध्यप्रदेश में अब आम से लेकर खास तक सभी में गुस्सा नजर आ रहा है। उधर, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास खंडवा में प्रदेश की पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले दरिंदों को चौराहे पर फांसी देने की प्रार्थना सीएम शिवराज सिंह चौहान से की है। हाल ही में खंडवा से बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिसके बाद लोगों में गुस्सा नजर आ रहा है।

कुछ इस तरह दिया बयान
मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि, कैसे नर पिशाची घटनाओं में लोग शामिल हो जाते हैं, मैं तो मुख्यमंत्री जी को प्रार्थना कर रही हूं कि, मानव अधिकार दंड इनको चौराहे पर दे दीजिए। 72 को फांसी तो हुई पर वह जेल के अंदर कहां हो गई किसी को पता नहीं चला तो यदि ऐसे दो दरिंदे खंडवा में पकड़ाए हैं, यदि खंडवा के किसी चौराहे पर हम इन्हें फांसी दे दे तो शायद दोबारा कोई बेटियों को हाथ लगाने के पहले हजार बार सोचेगा। मैं सभी से यह आग्रह करती हूं कि इस मत का समर्थन करें, और हम माननीय मुख्यमंत्री जी को निवेदन करेंगे कि, ऐसे दरिंदों को चौराहे पर फांसी देना प्रारंभ करें।
बच्ची से रेप के बाद उसे झाड़ियों में फेंका
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास खंडवा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया था। दरअसल, यहां 4 साल की बच्ची से रेप के बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया गया था, जहां यह मासूम लगभग 15 घंटे के बाद घर से 2 किलोमीटर दूर गंभीर अवस्था में मिली थी। उधर, मासूम के लापता होते ही पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की जिसके बाद संदिग्ध ने बच्ची के साथ रेप कर उसे झाड़ियों में फेंक देने की वारदात को कबूल कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications