Indore news: बायपास से लगी कॉलोनियों को सौगात, मंत्री तुलसी सिलावट ने किया डबल बिजली लाइन का शुभारंभ
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बायपास, कनाडिया क्षेत्र की रूचि लाइफ, गोल्फ सिटी, केलीफोर्निया सिटी समेत 10 कॉलोनियों एवं कनाडिया, बुरानाखेड़ी समेत 15 गांव के करीब पांच हजार बिजली उपभोक्ताओं को उच्च क्षमता की दोहरी बिजली लाइन की सुविधा दी है।
अब इस क्षेत्र के लिए 33 केवी की उच्च क्षमता की बिजली लाइन की दोहरी व्यवस्था रहेगी। एक में कभी खराबी आएगी, तो दूसरी से बिजली वितरण तत्काल प्रारंभ कर दिया जाएगा। कनाडिया ग्रिड पर सोमवार को इस डबल सर्किट व्यवस्था का शुभारंभ जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने किया।

मंत्री तुलसी सिलावट ने कही ये बात
मंत्री तुलसी सिलावट ने इस सुविधा के लिए उपभोक्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि, शासन आपको नई बिजली सुविधाएं देने के लिए कृत संकल्पित है। आगे भी सौगातें, सुविधाएं मिलती रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी के इंदौर ग्रामीण अधीक्षण यंत्री डॉ. डी.एन. शर्मा ने बताया कि, प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने शहर सीमा से लगी कॉलोनियों एवं समीपी गांवों की सुविधाएं बढ़ाने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में 50 लाख रूपए की लागत से कनाडिया ग्रिड में डबल सर्किट का इंतजाम किया गया है। यहां एक लाइन बिचौली मर्दाना 132 से आएगी, वहीं दूसरी लाइन राऊखेड़ी 132 से पैंथर लाइन के माध्यम से कनाडिया तक जोड़ दी गई है।
दोहरी बिजली लाइन की सुविधा
पैंथर लाइन की उच्च तकनीकी एवं बनावट ऐसी है, जिससे कम से कम व्यवधान एवं गुणवत्तायुक्त बिजली प्रदाय होता है। अधीक्षण यंत्री ने बताया कि इस कार्य को कम समय में पूर्ण कराने में कार्यपालन यंत्री अभिषेक रंजन, अभियंता ज्ञानेंद्र गौड़, अमर सिंह सोलंकी का विशेष योगदान रहा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बायपास, कनाडिया क्षेत्र की रूचि लाइफ, गोल्फ सिटी, केलीफोर्निया सिटी समेत 10 कॉलोनियों एवं कनाडिया, बुरानाखेड़ी समेत 15 गांव के करीब पांच हजार बिजली उपभोक्ताओं को उच्च क्षमता की दोहरी बिजली लाइन की सुविधा दी है।
ये भी पढ़े- Ujjain आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 'महाकाल लोक एक्सप्रेस' शुरू, नगर भ्रमण कराएगी नई बस












Click it and Unblock the Notifications