Indore News: मौसम की मार, खेत-खेत जाकर खराब फसलों का हाल जान रहे मंत्री तुलसी सिलावट
MP में अचानक मौसम के बदले मिजाज का असर अब फसलों पर दिखाई देने लगा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गेहूं और चने की फसल बे-मौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित हो रही है। इसी के चलते राजधानी भोपाल और इंदौर के आसपास कुछ जिलों में फसल पर सीधा असर पड़ा है।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बालरिया पहुंचे। यहां उन्होंने खेतों में पहुंचकर पिछले दिनों हुई बारिश से क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से चर्चा की और स्थिति के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान अलग-अलग विभागों के अधिकारी मंत्री तुलसी सिलावट के साथ मौजूद रहे. मंत्री सिलावट ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं.

सिलावट ने किसानों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार किसानों की हितैषी सरकार है, उनके हर सुख-दुख में उनके साथ है। किसानों को किसी भी तरह की समस्या नहीं आने दी जायेगी। सिलावट ने फसलों की स्थिति के संबंध में कलेक्टर आशीष सिंह से चर्चा की है।
उन्होंने निर्देश दिए कि, पिछले दिनों हुई बारिश से क्षतिग्रस्त हुई फसलों का सर्वे कराया जाये। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर से कहा कि, वे अपने अधीनस्थ अमले को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें।
कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा था, जिसके चलते बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने मिला था। बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था, जहां किसानों के खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई थी। इसी के साथ-साथ कई किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई। वहीं इसके बाद अब किसानों की खराब फसलों का मुआवजा देने के लिए सर्वे का काम जारी है, जहां अधिकारी खेतों में पहुंचकर सर्वे करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP Weather: इंदौर और भोपाल में हुई बारिश, अब इन जिलों में बरसेंगे बदरा, गिरेंगे ओले












Click it and Unblock the Notifications