MP Weather: इंदौर और भोपाल में हुई बारिश, अब इन जिलों में बरसेंगे बदरा, गिरेंगे ओले
MP Weather: मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी रहा। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शुक्रवार की रात जोरदार बारिश हुई, जहां गरज- चमक के साथ बौछार पड़ी। देर शाम शुरू हुआ बारिश सिलसिला लगभग आधे से 1 घंटे तक चला, जिससे पूरा शहर तरबतर नजर आया।
राजधानी भोपाल में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आया, जहां शनिवार की सुबह कुछ इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। वहीं अब इंदौर और भोपाल के बाद प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम विभाग की ओर से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

मौसम का मिजाज बदला
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में भी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में इसी तरह बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, ट्रफ लाइन बनने के चलते मौसम में यह परिवर्तन देखने मिल रहा है, जिसका असर मध्य प्रदेश के जबलपुर, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा और बैतूल के साथ-साथ सिवनी में देखने मिला।
किसानों को उठाना पड़ा नुकसान
कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा था, जिसके चलते बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने मिला था। बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था, जहां किसानों के खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई थी। इसी के साथ-साथ कई किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई। वहीं इसके बाद अब किसानों की खराब फसलों का मुआवजा देने के लिए सर्वे का काम जारी है, जहां अधिकारी खेतों में पहुंचकर सर्वे करते नजर आ रहे हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी रहा।
ये भी पढ़े- MP Weather: अलर्ट! इन जिलों में बदलेगा मौसम, जमकर होगी बारिश, ओले गिरेंगे












Click it and Unblock the Notifications