Video: सड़क पर खड़े डंपर को देख गुस्सा हुए मंत्री कमल पटेल, वीडियोग्राफी कर थाना स्टाफ को किया सस्पेंड

प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल सतवास से होकर गुजरे तो ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्या बताई, जिसके बाद मंत्री कमल पटेल ने डंपर की वीडियोग्राफी की, और थाने पहुंच गए।

indore

Recommended Video

      सड़क पर खड़ा डंपर देख गुस्सा हुए मंत्री कमल पटेल,मंत्री पटेल ने पूरे थाना स्टाफ को सस्पेंड किया

      मध्यप्रदेश के देवास जिले की सतवास तहसील में डंपरों की आवाजाही लगी रहती है। यही कारण है कि, जब डंपर खराब हो जाते हैं तो उन्हें डंपर चालक सड़क किनारे लगाकर चले जाते हैं। ऐसा ही एक डंपर सड़क किनारे लगभग 5 दिनों से खड़ा हुआ था, जिसके चलते कई सड़क हादसे हो रहे थे। वहीं हादसों से आसपास के ग्रामीण भी परेशान हो गए थे, जिसके बाद देर रात जब प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल सतवास से होकर गुजरे तो ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्या बताई, जिसके बाद मंत्री कमल पटेल ने खुद डंपर की वीडियोग्राफी की, और थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने थाना स्टाफ को जमकर लताड़ लगाते हुए सस्पेंड करने और FIR तक करने की बात कह डाली।

      कुछ ऐसा है पूरा मामला

      पूरा मामला गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि को सामने आया, जब मंत्री कमल पटेल अपने राजस्थान प्रवास के बाद इंदौर से हरदा जा रहे थे। रास्ते में सतवास आता है, जहां मध्यरात्रि में सड़क पर रास्ते में डंपर खड़ा हुआ था, जो खराब था। मध्य रात्रि में ही जनता को मंत्री का मूवमेंट पता चला तो उन्होंने रात्रि में ही मंत्री की कार का घेराव कर दिया, और उन्होंने बताया कि इस डंपर की वजह से कई एक्सीडेंट हो रहे हैं। कृपया कुछ करें, फिर क्या था मंत्री पटेल ने जायजा लिया, वीडियो बनाया और रात्रि में ही सतवास थाने पर पहुंच गए। टीआई को बुलाया पूरी स्थिति को बताया, समझाया और जब टीआई को समझ में नहीं आया तो मंत्री पटेल ने नाराज होकर कहा कि, कड़ी से कड़ी कार्रवाई सभी के विरुद्ध की जाएगी।

      इन दिनों एक्शन में मंत्री पटेल

      इन दिनों प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं, जहां इससे पहले भी कृषि मंत्री कमल पटेल ने खरगोन में हुए बस हादसे के बाद आरटीओ को सस्पेंड किया था, तो वहीं अब एक बार फिर सतवास से गुजर रहे मंत्री कमल पटेल ने जब सड़क पर डंपर को लगा पाया, तो उन्होंने खुद इसकी वीडियोग्राफी की और थाने पहुंचकर स्टाफ को लताड़ लगाई। साथ ही स्टाफ को सस्पेंड करने और FIR तक करने की बात कह डाली। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि मंत्री कमल पटेल के एक्शन मोड का कितना असर अधिकारियों पर पड़ता है।

      ये भी पढ़े- Indore news: Zoo में आए नए मेहमान, खास प्रजाति के पक्षी, मंकी और स्नेक बढ़ाएंगे चिड़ियाघर की रौनक

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+