Indore news: Zoo में आए नए मेहमान, खास प्रजाति के पक्षी, मंकी और स्नेक बढ़ाएंगे चिड़ियाघर की रौनक
इंदौर चिड़ियाघर में जाम नगर से एग्जॉस्टिक एनिमल्स लाए गए हैं, जिसमें अलग-अलग प्रजाति के पक्षी, मंकी और स्नैक शामिल हैं।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्थित कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय यानि चिड़ियाघर में लगातार नए-नए एनिमल आने का सिलसिला जारी है, जहां एक बार फिर चिड़ियाघर में जाम नगर से एग्जॉस्टिक एनिमल्स लाए गए हैं, जिसमें अलग-अलग प्रजाति के पक्षी, मंकी और स्नैक शामिल हैं। चिड़ियाघर में आए ये सभी नए मेहमान एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत लाए गए हैं, जिनके लिए इंदौर से लॉयन और टाइगर को जाम नगर जूलॉजिकल पार्क को भेजा गया था। वहीं अब जल्द ही चिड़ियाघर आने वाले लोग इन नए मेहमानों का दीदार कर सकेंगे। इससे पहले भी एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अलग-अलग एनिमल्स को इंदौर स्थित कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय लाया गया है।
एक्सचेंज के तहत एनिमल आए
चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि, एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जो लॉयन और टाइगर जामनगर जूलॉजिकल पार्क को दिए थे, उन्हीं के एक्सचेंज के तहत यह एनिमल हमारे पास आए हैं, जिसमें बर्ड्स और मैमेंस और रेप्टिल्स है। ये इसकी तीसरी खेप है, अभी तक लगभग 175 के आसपास एग्जोस्टिक एनिमल हमारे पास आ चुके हैं, जो कि एक बड़ा और अच्छा कलेक्शन है। मिरकेट का भी पेयर आया है, जो पहले कहीं नहीं था, इंडिया के 1 से 2 जू में ही यह अवेलेबल था, और कॉटन टॉप मंकी की भी यही स्थिति है, एक से दो जू में ही ये अवेलेबल है।
इंदौर चिड़ियाघर का अव्वल स्थान
इंदौर के प्राणी संग्रहालय को विदेश में एक अनुपम स्थान प्राप्त है। पहले भी जू में शेरनी सुंदरी ने 2 साल पहले दो शावकों को जन्म दिया था, जिनके एक्सचेंज में देश के दूसरे जू से कुछ एग्जॉक्टिक जीव-जंतु लिए थे। वहीं अब एक बार फिर एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जो लॉयन और टाइगर जामनगर जूलॉजिकल पार्क को दिए थे, उन्हीं के एक्सचेंज के तहत यह एनिमल आए हैं, जिसमें बर्ड्स और मैमेंस और रेप्टिल्स है। इंदौर स्थित चिड़ियाघर में लगातार विकास के काम भी किए जा रहे हैं, ताकि यहां आने वाले लोगों को नए-नए एनिमल्स के साथ ही अच्छा वातावरण भी मिल सके।
ये भी पढ़े- Manipur से MP लौटे स्टूडेंट्स, बोले- खाना-पीना सब बंद, नूडल्स खाकर सर्वाइव किया












Click it and Unblock the Notifications