'ईद पर बकरे क्यों काटते हैं...' दिवाली पर पटाखों से प्रदूषण वाले बयान पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
Indore News: दिवाली पर पटाखा फोटने का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं अब इस विवाद पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान सामने आया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान का समर्थन भी किया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हिन्दू समाज के लोगों के लिए गर्व की बात है। भगवान राम अयोध्या में आए थे। दिवाली इसलिए मनाते हैं। प्रदूषण तो बहुत चीजों से होता है। जो बुद्धिजीवी कह रहे हैं कि, प्रदूषण होता है तो वह क्या गाड़ियों को चलाना छोड़ देंगे और साइकिल चलाना शुरु करेंगे?

कैलाश विजयवर्गी ने आगे कहा ईद पर इतने सारे बकरों को हलाल किया जाता है। बहुत ज्यादा खून बहता है तब बुद्धिजीवी कुछ नहीं कहते। लेकिन, हिंदुओं के त्योहार पर बहुत सारे रायबहादुर सामने आ जाते हैं।
इंदौर जिले में धनतेरस के दिन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नंदा नगर स्थित अपनी पुश्तैनी दुकान पर गए हुए थे। यहां उन्होंने ग्राहकों को सामान भी बेचा। बाद में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि दिल्ली और पश्चिम बंगाल केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में संकोच कर रहे हैं। जिससे लाभार्थियों तक आयुष्मान योजना का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। मैं दोनों प्रधानमंत्री की निंदा करता हूं। इस मामले में मंत्री ने बुधवार को कहा कि मैं दिल्ली और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री की निंदा करना चाहता था, किंतु प्रधानमंत्री मुंह से निकल गया। इसलिए क्षमा भी चाहता हूं।
विजयवर्गीय ने आगे कहा कि दोनों राज्यों के सीएम गरीब कल्याण की योजनाओं को गरीबों तक नहीं पहुंचा रहे हैं। चाहे पीएम आवास योजना हो या आयुष्मान योजना। आपको बता दें कि धनतेरस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को आयुष्मान योजना में शामिल किया है। जिसमें 10 करोड़ से अधिक लोग इसका लाभ ले सकेंगे।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को विश्नोई यूथ विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि योगी बाबा जी बोलते हैं बटेंगे तो कटेंगे। इसलिए कहते हैं कि सब एक साथ रहो। एक रहेंगे तो नेक रहेंगे। इस प्रकार बटेंगे तो हो सकता है किसी एक स्थान पर आपको लाभ मिल जाए, लेकिन इसका समग्र समाज में नुकसान होगा।












Click it and Unblock the Notifications