MP के 4 बकरे देते हैं दूध, मालिक के दावे से हर कोई हैरान

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां बकरी नहीं बल्कि बकरे दूध दे रहे हैं। जी हां एक-दो नहीं बल्कि पूरे 4 बकरे यहां रोजाना दूध देते हैं, जहां बकरों के प्राइवेट पार्ट के पास मौजूद थन में से दूध निकलता है। प्रकृति का यह करिश्मा देख हर कोई हैरान नजर आता है, जहां पहली बार बकरे के थन में से निकलने वाले दूध को देखने के बाद हर कोई हैरान नजर आता है। बुरहानपुर के बकरों को देखने महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से लोग पहुंच रहे हैं जहां हर कोई इन बकरों और इन बकरों से निकलने वाले दूध को देखना चाहता है।

कुछ इस तरह हो रहा करिश्मा

कुछ इस तरह हो रहा करिश्मा

दरअसल, बुरहानपुर के रहने वाले युवक ने नौकरी छोड़कर बकरा पालन का व्यवसाय शुरू किया है, जहां वे अलग-अलग किस्मों के बकरों को पालते हैं, और फिर इन बकरों को बेचने और अन्य तरीकों का व्यवसाय करते हैं। वहीं इन्हीं किस्मों के बकरों से दूध निकलने का करिश्मा देखने मिला है, जहां बकरों के प्राइवेट पार्ट के पास मौजूद थन में से अचानक दूध निकलने लगा, जिसे देख हर कोई हैरान नजर आया। वहीं अब इस करिश्मे को देखने दूर-दूर से लोग बुरहानपुर पहुंच रहे हैं, जहां बकरे का दूध देख हर कोई हैरान नजर आ रहा है।

अलग-अलग राज्यों से लाए गए हैं बकरे

अलग-अलग राज्यों से लाए गए हैं बकरे

इन बकरों का पालन पोषण करने वाले युवक की मानें तो बकरों को अलग-अलग राज्यों से लाया गया है, जहां बकरे रोजाना 250 से 300 मिलीलीटर दूध देते हैं। बकरों के थन को हाथ लगाते ही दूध निकलने लगता है, जहां इस दूध को सहेज लिया जाता है। बताया जाता है कि, यह दूध बकरी के दूध की तरह ही होता है, जहां इससे चाय बनाने के साथ-साथ अन्य काम किए जा सकते हैं। इस दूध का पोषण एक बकरी के दूध की तरह ही होता है। यही कारण है कि, यह दूध लोगों द्वारा भी पसंद किया जाने लगा है। उधर, बकरों से दूध निकलने की बात हर किसी को हैरान कर रही है।

बकरे के दूध के कई उपयोग

बकरे के दूध के कई उपयोग

बकरियों का पालन करने वाले युवक की मानें तो जब उन्होंने इन बकरों को लाया था, तब उन्होंने यह नहीं सोचा था कि, यह बकरे भी दूध देंगे, लेकिन जैसे-जैसे इन बकरों के थन का आकार बढ़ता चला गया, वैसे-वैसे उन्हें दूध की उम्मीद बढ़ने लगी, जिसके बाद उन्होंने जब एक दिन इनके तन को हाथ लगाया तो अचानक दूध निकलने लगा, जिसके बाद अब लगातार इन बकरों से दूध निकाल रहे हैं। साथ ही इन बकरों के दूध का अलग-अलग तरीकों से उपयोग भी किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+