MP में नेता बने अभिनेता, शॉर्ट फिल्म में अभिनय कर जनता तक पहुंचा रहे सरकारी योजनाएं

आपने अक्सर नेताओं को सफेद कुर्ता पजामा पहन राजनीति करते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी नेता को अभिनेता बनते देखा है, जी हां हम बात कर रहे हैं, सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर के एमआईसी यानि महापौर परिषद सदस्य मनीष शर्मा मामा की, जिन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए अनूठा तरीका अपनाते हुए फिल्मों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं सरकारी योजनाओं की जानकारी देती इन फिल्मों में खुद एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा मामा भी अलग- अलग किरदार अदा करते दिखाई दे रहे हैं।

लगातार कर रहे योजनाओं का प्रचार- प्रसार

लगातार कर रहे योजनाओं का प्रचार- प्रसार

एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा मामा को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहरी गरीबी उपमिशन विभाग का प्रभार सौंपा हैं, जिस विभाग का काम सरकारी योजनाओं के लिए जनता को जागरूक करना है। पार्षद बनने के बाद एमआईसी सदस्य की जिम्मेदारी मिलते ही मनीष शर्मा मामा ने सरकारी योजनाओं के लिए जनता को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया था, जहां अलग-अलग तरह के प्रचार-प्रसार माध्यम से इंदौर शहर की जनता को सरकारी योजनाओं के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस बीच अब जनता को जागरूक करने के लिए फिल्मों का सहारा लिया जा रहा है, जिसमें खुद एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा मामा अलग-अलग किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।

संबल और आयुष्मान योजना का प्रचार-प्रसार

संबल और आयुष्मान योजना का प्रचार-प्रसार

एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा मामा के साथ इस फिल्म में और भी कई कलाकार अपना-अपना किरदार निभाते नजर आ रहे हैं, जिसमें जूनियर जॉनी लीवर और जूनियर शशि कपूर भी दिखाई पड़ रहे हैं. फिल्म में अलग-अलग योजनाओं को लेकर जनता को जागरूक किया जा रहा है, जिसमें संबल योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना समेत तमान योजनाओं से जनता को जुड़ने की अपील की जा रही है। बता दें इससे पहले भी अलग-अलग तरह से जनता तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए प्रयास किए हैं। वहीं अब फिल्म के जरीए सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का प्रयास सफल होता नजर आ रहा है।

स्वच्छता में नंबर वन इंदौर

स्वच्छता में नंबर वन इंदौर

इंदौर शहर स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार छठी बार नंबर वन आया है। वहीं अब इंदौर स्वच्छता में लगातार नवाचार कर रहा है। देश का सबसे स्वच्छ शहर होने के कारण इंदौर अन्य शहरों के लिए मॉडल सिटी बन कर उभर रहा है। यही कारण है कि, स्वच्छता का सीक्रेट जानने अलग-अलग देशों और राज्यों से जनप्रतिनिधि और अधिकारियों का दल इंदौर आता रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+