महू लिफ्ट हादसा : पढ़ाई से लेकर अंतिम विदाई तक साथ रहा यह प्रेमी जोड़ा, एक ​ही चिता पर दाह संस्कार

इंदौर। 31 दिसम्बर को पाथ इंडिया के मालिक पुनीत अग्रवाल के पातालपानी स्थिति फार्म हाउस पर हुआ लिफ्ट हादसा पूरा महू कभी नहीं भूल पाएगा। इस हादसे ने पुनीत अग्रवाल समेत उनकी बेटी, दामाद, 3 साल का पोता और दो रिश्तेदार को छीन लिया।

mhow lift accident : Palak agrawal funeral with her Husband palkesh in same time

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू लिफ्ट हादसे में जान गंवाने वाले पलकेश और उनकी पत्नी पलक की प्रेम कहानी का भी दुख अंत हो गया। बता दें कि पलक अग्रवाल उद्योगपति पुनीत अग्रवाल की बेटी थीं। उन्होंने कॉलेज के दिनों में अपने सबसे अच्छे दोस्त को ही अपना जीवन साथी बनाने का फैसला किया। हालांकि, इन्होंने एक साथ लंदन जाकर भी आगे की पढ़ाई पूरी की।

दो साल पहले ही परिवार की सहमति से दोनों प्रेम विवाह किया और अग्नि को साक्षी मानकर अपने प्रेम को अमर बनाने की कसम ली। तीन महीने पहले ही इनके घर बेटी ने जन्म लिया। इत्तेफाक ये भी है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक पलक और पलकेश की मृत्यु का समय भी एक ही था। बुधवार को दोनों की अर्थी भी घर से एक साथ उठी और एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

क्या है महू लिफ्ट हादसा

बता दें कि 31 दिसंबर की रात अग्रवाल परिवार के सदस्य महू स्थित अपने फार्म हाउस पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए आए थे। इस दौरान सभी सदस्य पातालपानी व्यू के लिए लिफ्ट में बैठकर ऊपर गए। पुलिसिया जांच में सामने आया कि लिफ्ट में भार ज्यादा होने के कारण करीब 80 फीट ऊपर जाकर लिफ्ट पलट गई, जिससे लिफ्ट में बैठे सभी लोग नीचे सीमेंट बेस पर गिर गए। हादसे में पुनीत अग्रवाल, उनते तीन वर्षीय पोते नव, बेटी पलक, दामाद पलकेश, पलकेश के बहनोई गौरव और पलकेश के भांजे आर्यवीर की मौत हो गई। जबकि गौरव की पत्नी निधि अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हुईं, जिनका इलाज चोइथराम अस्पताल में चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+