Indore News: महू उपद्रव में कलेक्टर का एक्शन, 2 आरोपियों पर हुई बड़ी कार्रवाई

मध्य प्रदेश के महू में हुए उपद्रव के बाद कलेक्टर ने सख्त एक्शन लिया है, जहां महू उपद्रव के दो आरोपियों पर कलेक्टर ने रासुका की कार्रवाई की है। कलेक्टर आशीष सिंह की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद अब महू में अमन चैन लौट आने की संभावना है।

पुलिस अधीक्षक इंदौर ग्रामीण के प्रतिवेदन पर हुई कार्रवाई में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महू में उपद्रव के दो आरोपियों पर रासुका लगाई है।

Indore

कुछ ऐसा है पूरा मामला

कलेक्टर आशीष सिंह की ओर से की गई कार्रवाई में थाना महू क्षेत्र के अपराधी सोहेल पिता शाहिद कुरेशी और एजाज़ पिता मोहम्मद रफीक़ पर रासुका लगाई गई है। चैम्पियन्स ट्रॉफ़ी में भारत की जीत के जुलूस के बाद सांप्रदायिक उन्माद पैदा करने के आरोप में दोनों बदमाशों पर कार्रवाई की गई है। मध्य प्रदेश के महू (डॉ. अंबेडकर नगर) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भारत और न्यूजीलैंड मैच में भारत की जीत के बाद कुछ लोग जीत का जश्न मनाने सड़कों पर निकले थे, लेकिन अचानक एक पक्ष की ओर से पथराव कर देने के बाद माहौल बिगड़ गया, और देखते ही देखते उपद्रवियों ने वाहनों में आग लगा दी थी। वहीं इस घटनाक्रम में कई लोगों को चोट लगी है, जिनका इलाज जारी है।

पीड़ितों ने बताया था हाल

वन इंडिया हिंदी से बातचीत करते हुए कुछ युवाओं ने उपद्रव की आंखों देखी बयान की है, जहां महू उपद्रव में घायल हुए रितेश सोलंकी बताते हैं कि, भारत मैच जीत गई थी, उसका उत्सव मनाने के लिए हम ड्रीमलैंड चौराहे से शांतिपूर्वक भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्बोधन करते हुए निकल रहे थे, हम जैसे ही फ्रूट मार्केट स्थित जामा मस्जिद आए तो मस्जिद में से निकले कुछ लोगों ने हमें भारत माता की जय के नारे लगाने से मना किया। विरोध करने पर शहर काजी ने सभी से मारने की बात कही, जिसके बाद सभी ने हम पर हमला कर दिया।

उपद्रव में घायल यश बताते हैं कि, न्यूजीलैंड और इंडिया के मैच में जैसे ही इंडिया ने मैच जीता तब सभी महू के भाई इकट्ठा हुए, और हर बार की तरह जश्न मनाया, जैसे ही हमारा जुलूस मस्जिद के सामने गया, मस्जिद से निकले कुछ लोगों ने हम पर हमला कर दिया। मेरे भाई समेत कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें 15 से 20 लोगों ने घेर कर मारा है। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, मैं किराने का सामान लेकर आ रहा था, तभी मैंने देखा कि कुछ लोग वंदे मातरम बोल रहे लोगों पर हमला कर रहे हैं, बेरहमी से इन लोगों को मारा पीटा गया है।

ये भी पढ़े- MP News: महू उपद्रव की आंखोंदेखी, कैसे हुआ भारत की जीत के जुलूस पर पथराव, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+