Indore News: मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार, आखिर कब से शुरू हो सकेगा सफर, जानिए

प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर मेट्रो प्रोजेक्ट को रफ्तार देने की कवायद तेज हो गई है, जहां लगातार अधिकारी मेट्रो प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर हाल जान रहे हैं, और आवश्यक दिशा-निर्देश भी अधिकारियों और कर्मचारियों को दे रहे हैं। इधर, मेट्रो प्रोजेक्ट की रफ्तार को लेकर निगमायुक्त शिवम वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए रफ्तार बढ़ाने की बात कही है।

इंदौर में निगम आयुक्त एवं अतिरिक्त प्रबंध संचालक मेट्रो शिवम वर्मा द्वारा मेट्रो ऑफिस में मेट्रो परियोजना की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में मेट्रो परियोजना के जीएम अजय कुमार, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, अभय राजनगांवकर, मनोज पाठक, मेट्रो परियोजना के शंभूनाथ झा, अरविंद कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

Indore

निगम आयुक्त एवं अतिरिक्त प्रबंध संचालक मेट्रो शिवम वर्मा द्वारा मेट्रो परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन के संबंध में प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी ली गई। इसके साथ ही निगम आयुक्त एवं अतिरिक्त प्रबंध संचालक मेट्रो शिवम वर्मा द्वारा मेट्रो परियोजना में नगर निगम के स्तर से किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गई, जिसके अंतर्गत मेट्रो स्टेशन एवं मेट्रो डिपो पर जलापूर्ति कार्य, मेट्रो रूट पर मीडियन कार्य, स्टाम वाटर लाइन कार्य एवं अन्य निगम स्तर के कार्यों के संबंध में समीक्षा की गई।

इंदौर में 7500 करोड़ रुपए की लागत से विश्व स्तरीय इंदौर मेट्रो ट्रेन परियोजना का निर्माण पूर्ण होने से नागरिकों को तेज, सुरक्षित, आधुनिक और आरामदेह सफर की सुविधा उपलब्ध होगी। इस सेवा से 7 लाख यात्री प्रतिदिन यात्रा कर सकेंगे। हर मेट्रो ट्रेन में तीन कोच होंगे। इंदौर में कुल 25 मेट्रो ट्रेन संचालित की जाएगी। मेट्रो ट्रेनों की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी। इंदौर में एक नया दौर प्रारंभ हो रहा है। इंदौर स्वच्छतम शहर है, इंदौर स्मार्ट शहर है, इंदौर आईटी सिटी है, इंदौर हाईटेक सिटी है। इंदौर ने टेम्पो से लेकर मेट्रो तक का सफर तय किया है।

ये भी पढ़े- Indore News: ये हैं इंदौर से परमानेंट चुनाव प्रत्याशी, 19 बार हारने के बाद 20वीं बार फिर भरा नामांकन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+