Indore News: ये हैं इंदौर से परमानेंट चुनाव प्रत्याशी, 19 बार हारने के बाद 20वीं बार फिर भरा नामांकन
Lok Sabha Election की हलचल तेज है, जहां BJP और कांग्रेस के साथ अब निर्दलीय प्रत्याशी भी दम दिखाते नजर आ रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हुआ है, जहां हर बार की तरह अबकी बार भी परमानंद तोलानी ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है।
लोकसभा चुनाव में हर बार निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाले परमानंद तोलानी के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है, जहां परमानंद तोलानी ने अब तक 20 बार नामांकन दाखिल किया है। वहीं अब एक बार फिर परमानंद तोलानी लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है।

निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाले परमानंद तोलानी बताते हैं कि, 1989 से फॉर्म भर रहा हूं, इसके पहले मेरे पिता चुनाव लड़ते थे, 1988 में उनका निधन हुआ इसके बाद 1989 से मैंने ये कमान अपने हाथ रखी है। आठ बार लोकसभा, आठ बार विधानसभा, नौ बार महापौर चुनाव में मैंने भाग लिया है। मैं लगातार चुनाव लड़ता हूं, यह मेरा 19वां चुनाव है। एक बार महिला सीट होने पर मेरी पत्नी चुनाव मैदान में उतरी थी। वह भी चुनाव हारी थी, मैं भी चुनाव हारा हूं, मेरा उद्देश्य चुनाव जीतना है। मुझे लगता है इंदौर की पब्लिक मुझे एक बार जरूर चुनाव जिताएगी, और इसी आशा से मैं चुनाव में आता हूं।
निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाले परमानंद तोलानी ने बताया कि, मैं यदि चुनाव जीतता हूं तो 1000 स्क्वायर फीट तक किसी को भी कोई टैक्स नहीं लगेगा। कचरा टैक्स से लोगों को छूट दिलवाऊंगा। लोग बहुत परेशान हैं। पब्लिक टेंशन में जी रही है, पब्लिक को टेंशन से मुक्त करवाऊंगा, लगातार महंगाई बढ़ने से लोग दुखी हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो बतौर निर्दलीय प्रत्याशी लगातार 20वीं बार परमानंद तोलानी ने चुनाव मैदान संभाल लिया है, जहां एक बार फिर चुनाव मैदान में नजर आ रहे परमानंद तोलानी को अबकी बार जीत की उम्मीद है।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: इंदौर में गठबंधन की सियासत, कांग्रेस प्रत्याशी के लिए आप प्रवक्ता ने कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications