Indore News: इंदौर में आखिर कब तक रफ्तार पकड़ेगी मेट्रो ट्रेन?, बैठक में हुआ ये फैसला
मध्यप्रदेश के इंदौर में एस. कृष्ण चैतन्य, आईएएस, प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा इंदौर मेट्रो सुपर प्रयोरिटी कॉरीडोर पर चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया।
प्रबंध संचालक द्वारा कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) इन्स्पेक्शन की तैयारियों का जायजा लिया, एवं समीक्षा बैठक की गई है।

इंदौर आए एस. कृष्ण चैतन्य, आईएएस, प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा इंदौर मेट्रो सुपर प्रयोरिटी कॉरीडोर पर कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) इन्स्पेक्शन के लिए तैयारी को लेकर निर्माण कार्यों की प्रगति समीक्षा की एवं स्थलीय निरीक्षण किया गया। प्रबंध संचालक द्वारा सबसे पहले गांधीनगर डिपो से स्थल निरीक्षण की शुरुआत की गई, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण अवयव कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया एवं सभी सिस्टम्स संबंधी कार्यों से जानकारी ली।
प्रबंध संचालक द्वारा मालवीय नगर स्टेशन (Radisson square) से आगे पैकेज IN04- एलेवेटेड कार्यों की प्रगति संबंधी जानकारी मांगी, जिसमे अधिकारियों ने बताया की, शहीद बग़ीचा ओर खजराना चौराहा पर बनने वाले वायाडक्ट के लिए पहले सेगमेंट की कास्टिंग का कार्य शुरू हो गया है। स्टेशन के सभी सिस्टम रूम मे (Epoxy floor coating) के कार्य द्रुत गति से चल रहे हैं। यह फ़्लोर भारी मशीनरी और अन्य साधनों को मजबूती एवं सुरक्षा प्रदान करता है।
तत्पश्चात इन्स्पेक्शन-बे पर ट्रेन, सिगनलिंग इत्यादि प्रगति संबंधी सभी कार्यों से अवगत हुए। CMRS इन्स्पेक्शन के लिए संबंधित विभागों के साथ सभी महत्वपूर्ण कार्यों का निरीक्षण किया। गांधीनगर स्टेशन से सुपर कॉरिडर 03 स्टेशन पर चल रहे आंतरिक एवं बाहरी सौंदरीयकर्ण के कार्यों का निरीक्षण किया, एवं शेष बचे कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो एस. कृष्ण चैतन्य, आईएएस, प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा सुपर प्रयोरिटी कोरिडोर (गांधीनगर स्टेशन से एस सी -3 स्टेशन) एवं गांधीनगर डिपो पर चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया एवं मेट्रो कार्यालय में प्रगति समीक्षा बैठक की गई।
ये भी पढ़े- MP: टनल से निकलते ही शुद्ध हो जाएगा कान्ह नदी का पानी, सबसे अनूठी परियोजना है बेहद खास












Click it and Unblock the Notifications