MP: टनल से निकलते ही शुद्ध हो जाएगा कान्ह नदी का पानी, सबसे अनूठी परियोजना है बेहद खास
मध्यप्रदेश की सबसे अलग अनूठी परियोजना कान्ह क्लोज़ डक्ट परियोजना से क्षिप्रा स्वच्छ व अविरल होगी। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बुधवार सुबह कान्ह क्लोज़ डक्ट परियोजना की कार्य प्रगति की समीक्षा निरीक्षण कर की है।
सिंहस्थ-2028 दृष्टिगत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की महत्वाकांक्षी सबसे अलग अनूठी कान्ह क्लोज़ डक्ट परियोजना जिससे क्षिप्रा नदी स्वच्छ व अविरल होगी, कान्ह नदी का गंदा पानी शहर के बाहर स्वच्छ कर गंभीर डाउनस्ट्रीम में भेजा जाएगा।

बुधवार सुबह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कान्ह क्लोज़ डक्ट के प्रगतिरत कार्य का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति देखी। परियोजना अंतर्गत गंगेड़ी यार्ड में कार्य की प्रगति देख कलेक्टर सिंह ने कास्टिंग के कार्य की गति और बढ़ाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। इसके पश्चात कलेक्टर सिंह ने छायन में कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कान्ह क्लोज़ डक्ट परियोजना में शाफ़्ट के माध्यम से टनल्स बनाई जा रही है, इसमें से बामोरा ग्राम में शाफ़्ट के अंदर जाकर टनलिंग का कार्य कलेक्टर सिंह ने देखा। कलेक्टर सिंह ने टनलिंग का कार्य तीव्र गति से होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कलेक्टर सिंह ने टनल्स में कार्य कर रहे श्रमिकों से चर्चा कर उनकी कुशलक्षेम भी जानी।
उल्लेखनीय है कि, शिप्रा शुद्धिकरण हेतु कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना के कट एंड कवर भाग में खुदाई एवं पीसीसी कार्य, टनल भाग में चार शाफ़्ट के माध्यम से वर्टिकल एवं हॉरिजॉन्टल खुदाई का कार्य एवं कास्टिंग यार्ड में प्री कास्ट सेगमेंट की कास्टिंग का कार्य प्रगतिरत है।
परियोजना के शुरुआती 6.90 कि. मी. कट एंड कवर भाग में खुदाई एवं पीसीसी कार्य प्रगतिरत है। परियोजना अंतर्गत उपयोग में लाए जाने वाले प्री कास्ट सेगमेंट की कास्टिंग का कार्य ग्राम गंगेडी में स्थित कास्टिंग यार्ड में जारी है। प्री कास्ट सेगमेंट्स को कास्टिंग यार्ड से परियोजना के एलाइनमेंट तक पहुंचाने एवं पीसीसी बेड पर रखने तथा आपस में जोड़ने का कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा।
परियोजना के टनल भाग अंतर्गत चार शाफ़्ट क्रमशः ग्राम पालखेड़ी, चिंतामन जवासिया, बामोरा एवं देवराखेड़ी में स्थित है। शाफ़्ट नंबर 01 एवं 02 में वर्टिकल खुदाई का कार्य प्रगतिरत है तथा शाफ़्ट नंबर 03 एवं 04 में वर्टिकल खुदाई पूर्ण की जा चुकी है एवं हॉरिजॉन्टल खुदाई का कार्य प्रगतिरत है। परियोजना सितंबर 2027 तक पूर्ण होनी है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह, सिंचाई विभाग के अधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- Mahakumbh 2025: इंदौर से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन, वाराणसी और पुरी तक हो सकेगी यात्रा
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications