Indore News: मेट्रो प्रोजेक्ट की बढ़ेगी रफ्तार, 7 दिन में पूरा होगा ये काम
प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर मेट्रो प्रोजेक्ट को रफ्तार देने की कवायद तेज हो गई है, जहां लगातार अधिकारी मेट्रो प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर हाल जान रहे हैं, और आवश्यक दिशा-निर्देश भी अधिकारियों और कर्मचारियों को दे रहे हैं। इधर, मेट्रो प्रोजेक्ट की धीमी हुई रफ्तार को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए रफ्तार बढ़ाने की बात कही है।
कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिये है कि मेट्रो संबंधी कार्यों को गति दी जाए। मेट्रो संबंधी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण हो उसके लिए सभी आवश्यक कार्यवाहियां जल्द से जल्द पूरी हो। सभी अवरोधों को अगले 7 दिन में दूर किया जाये। कलेक्टर आशीष सिंह ने मेट्रो से जुड़े सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक कलेक्टर कार्यालय में ली।

बैठक में आशीष सिंह ने मेट्रो के निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मेट्रो स्टेशन, मेट्रो लाईन आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मेट्रो के दूसरे चरण के तहत किए जाने वाले कार्यों और उनमें आ रही बाधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने निर्माण कार्य में आ रही प्रक्रियात्मक कार्यवाहियों को पूर्ण करने और अन्य बाधाओं को अगले 7 दिन में दूर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर आशीष सिंह ने मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये।
कुछ दिनों पहले आयुक्त एवं अतिरिक्त प्रबंध संचालक, मेट्रो, हर्षिका सिंह द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान निगम से संबंधित कार्यो के लिए निगम अधिकारियों एवं मेट्रो अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रुप से निरीक्षण कर कार्यो को करने के संबंध में मेट्रो रुट पर आने वाले पेडों का ट्रांसप्लान्ट हेतु वृक्ष प्रत्यारोपण अनुमति, मेट्रो स्टेशन पर पानी की व्यवस्था, सीवरेज लाईन, डिवाईडर पर लगे विद्युत पोल हटाने की व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई तथा मेट्रो स्टेशनों पर पानी एवं सीवरेज व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गये थे।
ये भी पढ़े- Indore News: स्वच्छ शहर में अनूठी पहल, सफाईकर्मियों के बच्चों को मिलेगी फ्री कोचिंग












Click it and Unblock the Notifications