Indore news: जून तक हर घर पहुंचेगा नल-जल, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक

इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि, जल जीवन मिशन के कार्य अति शीघ्र कार्य पूरे कर लिए जाएं.

indore

Recommended Video

    सीहोर के बुधनी में मेडिकल कॉलेज सहित कई अहम प्रस्तावों को शिवराज कैबिनेट से मिली मंजूरी

    इंदौर जिला अगले जून माह में जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल पहुंचाने वाला जिला बन जाएगा। जिले में इस मिशन के अंतर्गत तेजी से कार्य जारी है। यह जानकारी इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त हर्षिता सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद थे। बैठक में गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण गुणवत्ता के साथ अति शीघ्र कार्य पूर्ण कर लिये जाए। यह ध्यान रखा जाए कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रीष्म काल में किसी भी ग्रामीण को पेयजल संबंधी समस्या नहीं आए। जलापूर्ति सतत रूप से बनाई रखी जाए।

    कार्य तेजी से प्रगति पर है

    मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने यहां रेसीडेंसी में आयोजित बैठक में जल जीवन मिशन के तहत इंदौर जिले में किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की है। बैठक में बताया गया कि, इंदौर जिले में जल जीवन मिशन के तहत 569 गांवों में से 416 गांवों में हर घर में नल से जल प्रदाय प्रारंभ हो गया है। शेष गांवों में 30 जून तक जल प्रदाय प्रारंभ हो जाएगा। कार्य तेजी से प्रगति पर है। बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने बताया कि जिले में 217 गांवों की जल प्रदाय योजना संबंधित पंचायतों को हस्तांतरित कर दी गई है। शेष जल प्रदाय योजना हस्तांतरित करने की कार्रवाई जारी है।

    ऑटोमेशन ऐप बनाया गया है

    बैठक में मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को इंदौर में जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे नवाचार की जानकारी दी गई। बताया गया कि, जिले में जल प्रदाय योजनाओं की प्रतिदिन मानिटरिंग के लिए एक ऑटोमेशन ऐप बनाया गया है। यह एप प्रतिदिन मॉनिटरिंग के लिए कारगर साबित हो रहा है। इससे प्रतिदिन टंकी भरने तथा जल प्रदाय की स्थिति की समीक्षा हो रही है। बैठक में सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि, इंदौर जिले में जल जीवन मिशन का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रति माह समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा हो रही है। कार्य तेजी से चल रहे है। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधीक्षण यंत्री अजय श्रीवास्तव और कार्यपालन यंत्री सुनील उदिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

    ये भी पढ़े- Indore news: नवागत निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने संभाला कार्यभार, शहरवासियों से की खास अपील

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+