Indore News: ट्रैफिक में नंबर-1 बनेगा इंदौर, मैकेनाइज्ड पार्किंग का होगा इस्तेमाल

AICTCL द्वारा संचालित लम्बी दूरी की बसों का संचालन नायता मुण्ड़ला बस स्टैण्ड से किया जायेगा। साथ ही भीड़ भरे बाजारों में दो पहिया वाहनों के लिए मैकेनाइज्ड पार्किंग बनाये जायेंगे। इंदौर शहर में सड़कों पर लगने वाली सब्जी मंडियों को भी वैकल्पिक स्थान पर संचालित करने की कार्य योजना बनेगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को स्थान चयन के निर्देश दिये गये है। यह जानकारी कलेक्टर आशीष सिंह ने टीएल बैठक में दी।

इस बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर गौरव बेनल, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर रोशन राय, निशा डामोर और राजेन्द्र रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Indore

बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने समय-सीमा के पत्रों की निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जनसमस्या संबंधी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर आशीष सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि, शहर में यातायात को बेहतर बनाये जाने के लिए लगातार प्रयास किये जाये। अब एआईसीटीएसएल द्वारा संचालित लम्बी दूरी की बसों का संचालन नायता मुण्ड़ला बस स्टैण्ड से करने की योजना भी तैयार करें। भीड़ भरे बाजारों में दो पहिया वाहनों के लिए मैकेनाइज्ड पार्किंग बनाये जाने के संबंध में स्थान का चयन किया जाये। इसके लिए मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाये।

बताया गया कि, इस संबंध में 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे से कलेक्टर कार्यालय में मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक रखी गई है। कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिये कि इंदौर शहर में सड़कों पर लगने वाली सब्जी मंडियों को अन्य सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित किया जाये। इसके लिए वैकल्पिक स्थानों का चयन करने के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिये। बैठक में उन्होंने बताया कि, कलेक्टर कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगायी जायेगी। इसके आधार पर ही वेतन आहरित होगा। यह व्यवस्था जल्द शुरू की जायेगी। इसके बाद अन्य कार्यालयों में भी यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिये।

ये भी पढ़े- Indore News: सरकारी स्कूल में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया भोजन, बच्चों से कही दिल की बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+