Indore News: सरकारी स्कूल में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया भोजन, बच्चों से कही दिल की बात
इंदौर जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन के तहत आलू-छोला, पूरी, खीर, लड्डू आदि परोसा गया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात किला मैदान स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार के तमाम मंत्री अलग-अलग सरकारी स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ मध्यान भोजन कर रहे हैं, जहां इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पोलो ग्राउंड स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ भोजन किया है।

इस अवसर पर कलेक्टर आशीष सिंह और नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण और जनप्रतिनिधि तथा स्कूली बच्चे मौजूद थे। मध्यान भोजन के बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सभी छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी है।
मंत्री विजयवर्गीय ने ली परेड की सलामी
इंदौर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह प्रात: 9 बजे महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी ग्राउण्ड पर पूर्ण गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण किया, और परेड की सलामी ली है।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों के 14 दल परेड में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें सीमा सुरक्षाबल, आरएपीटीसी, प्रथम वाहिनी, 15वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल(पुरूष), जिला पुलिस बल (महिला), नगर सेना, यातायात पुलिस, एनसीसी (महिला), स्काउट, गाईड, आरआई ग्रुप, सृजन दल, शौर्या दल प्रमुख रूप से रहे। परेड का नेतृत्व आईपीएस कृष्ण लालचंदानी ने किया, उनका अनुकरण टूआईसी सूबेदार काजिम रिजवी ने किया।
ये भी पढ़े- MP की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा, कैलाश विजयवर्गीय ने ट्रैक्टर चलाया, हजारों लोगों ने झंडा फहराया












Click it and Unblock the Notifications