मोबाइल पर बात करते करते छत की गैलरी से नीचे गिरे एमबीए के छात्र की मौत, इकलौता बेटा था

इंदौर। छत की गैलरी में मोबाइल पर बात करने के दौरान ध्यान भटकने पर एक युवक नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। यह दर्दनाक घटना मध्य प्रदेश के इंदौर की है।

indore news

हुआ यूं कि बड़नगर निवासी महावीर कासलीवाल का 22 वर्षीय बेटा सोमिल इंदौर के संयोगितागंज पुलिस थाना इलाके में अपने मौसा राजकुमार कासलीवाल के घर रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार दोपहर को वह मोबाइल पर वह अपनी इकलौती बहन से बात करते करते छत की गैलरी में चला गया। इसी दौरान वह गैलरी की रैलिंग पर बैठने की कोशिश कर रहा था। तभी संतुलन बिगड़ने पर वह गैलरी से नीचे गिर गया।

परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमिल के पिता का बड़नगर में सराफे और गल्ले का व्यापार है। सोमिल की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+