Indore: महापौर ने जाना घायल महिला प्रोफेसर का हाल, परिजनों को दिलाया हर संभव मदद का भरोसा

प्रिंसिपल को आरोपी छात्र ने आग के हवाले कर दिया था। घटनाक्रम के बाद शहर के चोइथराम अस्पताल में घायल महिला प्रोफेसर का इलाज जारी है। महिला प्रोफेसर की हालत नाजुक बताई जा रही है।

indore

Recommended Video

    महिला प्रिंसिपल को जिंदा जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार,वारदात की बताई सच्चाई

    इंदौर शहर के निजी कॉलेज में दर्दनाक घटनाक्रम घटित हुआ था, जहां प्रिंसिपल को आरोपी छात्र ने आग के हवाले कर दिया था। घटनाक्रम के बाद शहर के चोइथराम अस्पताल में घायल महिला प्रोफेसर का इलाज जारी है। महिला प्रोफेसर की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं महिला प्रोफेसर का हाल जानने महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी सदस्य जीतू यादव, अश्विनी शुक्ल, पार्षद कंचन गिदवानी समेत तमाम जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। यहां महापौर और जनप्रतिनिधियों ने घायल महिला प्रोफेसर के परिजनों से बातचीत कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

    कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब निजी कॉलेज की प्रिंसिपल को छात्र ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया था। 80 प्रतिशत तक जल चुकी प्रिंसिपल अब चोइथराम अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक प्रिंसिपल को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, और उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी हुई है। प्रिंसिपल को वेंटिलेटर सपोर्ट सिस्टम पर शिफ्ट किया गया। डॉक्टर्स ने उनकी हालत चिंताजनक होने की बात परिवार वालों से कही है। शहर में इस घटनाक्रम के बाद हड़कंप मचा हुआ है, जहां हर कोई आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है।

    जारी है प्रार्थना का दौर

    एक तरह जहां प्रिंसिपल जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है, तो वहीं शहर में प्रिंसिपल के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कॉलेज के स्टूडेंट और शहरवासी कर रहे हैं। उधर, पुलिस द्वारा की जा रही प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी छात्र ने ही पहले भी प्रिंसिपल को मोबाइल पर धमकी दी थी, जिसमें उसने आग लगाने की बात भी कही थी। उधर, इस घटनाक्रम को अंजाम देने वाले छात्र का इलाज एमवाय अस्पताल में जारी है, जहां छात्र लगभग 15 प्रतिशत से ज्यादा झुलसा है। छात्र ने इससे पहले भी कॉलेज के स्टाफ पर चाकू से हमला किया था।

    ये भी पढ़े- Indore: जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही प्रिंसिपल, शहर में उठी आरोपी को सख्त सजा देने की मांग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+