Indore news: मैदान में उतरकर महापौर ने जाना बाजारों का हाल, अतिक्रमण ध्वस्त करने के निर्देश

इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा जिंसी हाट मैदान तथा रामगंज जिंसी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। महापौर भार्गव व आयुक्त सिंह द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जिंसी हाट मैदान में दुकानदारो हेतु बनाये शेड निर्माण का अवलोकन किया गया।

इस संबंध में महापौर ने कहा कि, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जिंसी हाट मैदान को हाइटेक बनाया गया था। उस हाट मैदान को जिस उददेश्य से बनाया गया है, उसका उपयोग हो, इसके लिये विभागीय अधिकारियो से जानकारी ली गई। इस क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या भी है, जिसको दृष्टिगत रखते हुए निगम मार्केट व रिमूव्हल विभाग को अतिक्रमण हटाने के संबंध में निर्देश दिये गये। इंदौर शहर में लगातार अतिक्रमण की कार्रवाई की जा रीह है, जहां अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा रहे हैं.

Indore

साथ ही जिंसी हाट मैदान में निर्मित दुकाने जिन-जिन दुकानदारो को आवंटित की गई है, उन्हे भी दुकानो में शिफ्ट करने की कार्यवाही करने व उनकी समस्याओ का समाधान करने के निर्देश दिये गये। महापौर भार्गव व आयुक्त सिंह द्वारा जिंसी हाट मैदान के पश्चात मल्हारगंज रोड, जिंसी चौराहा होते हुए, रामगंज जिंसी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एमजी रोड से जिंसी चौराहा होते हुए, किला मैदान तिराहा महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक सडक चौडीकरण कार्य के संबंध में अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसके साथ ही रामगंज जिंसी क्षेत्र में रिक्त भूमि पर उद्यान निर्माण के साथ ही पाथ वे निर्माण करने व नाले किनारे रिटेनिंग वॉल निर्माण के संबंध में भी अधिकारियो को निर्देशित किया गया।

महापौर व आयुक्त द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 में ऑडिटोरियम व लायब्रेरी के लिये प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण स्थल उपयुक्त नही होने पर नये स्थल चयन के लिये विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया गया।

ये भी पढ़े- Kailash Vijayvargiya ले सकते हैं बड़ा फैसला, क्या छोड़ देंगे अपना पद, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+