'महाराष्ट्र में होगा चमत्कार...', विधानसभा चुनाव पर कैलाश विजयवर्गीय के कही बड़ी बात

महाराष्ट्र में इन दिनों विधानसभा चुनाव की हलचल है, जहां चुनावी हलचल के बीच कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय महाराष्ट्र में अपना एक्टिव अंदाज दिखा रहे हैं, जहां वे लगातार महाराष्ट्र दौरे पर हैं, और संगठन को मजबूती दे रहे हैं।

वहीं अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने हरियाणा की तरह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में चमत्कार होने की बात कही है।

Indore

कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को संगठन की ओर से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहां विजयवर्गीय मिशन महाराष्ट्र के तहत नागपुर और आसपास के जिलों में अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर लगाए जा रहे अलग-अलग आकलन पर अपनी बात रखते हुए, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने हरियाणा की तरह महाराष्ट्र में चमत्कार होने की बात कही है।

BJP को मिल रही बढ़त

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, हरियाणा जैसा चमत्कार होगा, हरियाणा में जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, सारे अनुमान गलत साबित हुए हैं, यहां पर भी अब सारे अनुमान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आते जा रहे हैं, पहले तो यहां बताया था कि, BJP बिल्कुल साफ है, पर अभी कुछ सर्वे देख रहा था, उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी को बढ़त है, अब धीरे-धीरे हरियाणा से सीख लेकर सर्वे वाले भी अपना ओपिनियन बदल रहे हैं।

इसी के साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गठबंधन की सियासत पर अपनी बात रखी है। वहीं उन्होंने एक बार फिर महाराष्ट्र में BJP की जीत का दावा ठोंका है. बहरहाल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का आंकलन कितना सही साबित होता है। ये आने वाला वक्त बताएगा।

ये भी पढ़े- Indore: धनतेरस पर कैलाश विजयवर्गीय ने संभाली किराना दुकान, खुद तौला ग्राहकों का सामान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+