Indore News: नगर निगम में फर्जी बिल घोटाला, अब किस पर होगा एक्शन, महापौर ने बताया

Lok Sabha Election के चौथे चरण में इंदौर लोकसभा सीट के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं, जहां मतदान संपन्न होने के बाद अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपने कामकाज पर लौट गए हैं।

वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रेस वार्ता लेते हुए मतदान सफलतापूर्वक संपन्न होने पर मीडिया को धन्यवाद दिया, तो वहीं नगर निगम में हुए घोटाले पर अपनी बात रखी है।

Indore

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मीडिया से बातचीत करते हुए लोकसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न होने पर मीडिया को धन्यवाद दिया है। साथ ही महापौर ने चुनावी व्यवस्थाओं के लिए निर्वाचन आयोग का आभार जताया।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम में हुए घोटाले पर अपनी बात रखते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच को लेकर पत्र लिखे जाने की बात कही है। साथ ही महापौर भार्गव ने इस मामले में दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

बता दें की इंदौर नगर निगम में फर्जी बिल लगाकर करोड़ो रूपए का घोटाला करने का मामला सामने आया था, जहां इसके बाद अब लगातार जिम्मेदारों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है।

इंदौर नगर निगम से सामने आए 130 करोड़ रूपए से अधिक के फर्जी बिल घोटाले ने शहर में हड़कंप मचा दिया था, जहां इसके बाद लगातार शासन और प्रशासन की ओर से इस मामले में जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

वहीं अब फर्जी बिल घोटाले में फरार मुख्य आरोपी नगर निगम के निलंबित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को देर रात पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एटा जिले से गिरफ्तार कर लिया था।

इधर, अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आने वाले दिनों में इसी तरह की कार्रवाई के संकेत दिए हैं, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इसके लिए उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की है.

ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: इंदौर के मतदान प्रतिशत ने चौंकाया, साल 2019 के मुकाबले कैसा रहा आंकड़ा, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+