Indore में महापौर ने किया वार्डों का reality check, अधिकारियों को लगाई फटकार
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों महापौर पुष्यमित्र भार्गव का एक्टिव अंदाज देखने मिल रहा है, जहां वे लगातार अलग - अलग वार्डों का दौरा कर निरीक्षण कर रहे हैं। हाल ही में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वार्ड क्रमांक 18 और वार्ड क्रमांक 8 का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव को इन वार्डों में कई अव्यवस्थाएं दिखाई दी, जिस पर नाराजगी जताते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों को फटकार लगाई, और जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को लगाई फटकार
वार्ड में दौरे के वक्त महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस दौरान जब महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आमजन से समस्याएं सुनी तो उन्होंने तुरंत अधिकारियों से फीडबैक लिया, जहां अधिकारियों को संतोषप्रद जवाब ना मिलने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने फटकार लगाते हुए तुरंत व्यवस्थाएं सुधारने के दिशा निर्देश दिए। बहरहाल, अब देखना होगा की महापौर के गुस्से का कितना असर वार्डों की व्यवस्था पर देखने मिलता है।
वार्ड का रिएलिटी चैक किया
इन दिनों अलग-अलग वार्डों का दौरा कर रहे महापौर पुष्यमित्र भार्गव इससे पहले वार्ड क्रमांक 79 में पहुंचें थे, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ल समेत नगर निगम के तमाम अधिकारी मौजूद रहे थे। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आमजन से सीधे बातचीत करते हुए वार्ड का रियलिटी चैक किया था, जहां आमजन ने महापौर को वार्ड से जुड़े कुछ समस्याएं भी बताई थी। वहीं इसके बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ऑन द स्पॉट अधिकारीयों को दिशा-निर्देश दिए थे।
स्वच्छता में इंदौर ने मारी है बाजी
इंदौर शहर स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार छठी बार नंबर वन आया है। वहीं अब इंदौर स्वच्छता में लगातार नवाचार कर रहा है। देश का सबसे स्वच्छ शहर होने के कारण इंदौर अन्य शहरों के लिए मॉडल सिटी बन कर उभर रहा है। यही कारण है कि, स्वच्छता का सीक्रेट जानने अलग-अलग देशों और राज्यों से जनप्रतिनिधि और अधिकारियों का दल इंदौर आता रहता है।












Click it and Unblock the Notifications