MP में हो सकता है IND vs SA के बीच T20 का महामुकाबला, MPCA ने शुरू की तैयारियां

इंदौर, 27 जुलाई: एमपी के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक गुड न्यूज निकलकर सामने आई है, जहां अक्टूबर में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टी 20 सीरीज का एक मैच इंदौर में होने की संभावना भी जताई जा रही है, वहीं इसके लिए जैसे ही बीसीसीआई से इशारा मिलेगा, वैसे ही एमपीसीए मैच को लेकर तैयारियां शुरू करेगा. खेल की नगरी इंदौर में एक बार फिर क्रिकेट फीवर चढ़ने की तैयारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका के बीच अक्टूबर में होने वाली टी 20 सीरीज का एक मैच इंदौर में भी होने की संभावना है. वहीं इस टी 20 क्रिकेट मैच के लिए फिलहाल तो बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारीक जानकारी एमपीसीए के पास नहीं आई है, लेकिन यदी इंदौर को क्रिकेट मैच मिलता है तो एमपीसीए की तैयारियां पूरी हैं.

indore

MPCA ने शुरू की तैयारियां

अक्टूबर में होने वाली टी 20 सीरीज का मैच इंदौर को मिलता है, तो इसके लिए एमपीसीए पूरी तरह से तैयार है, वहीं मैच को लेकर एमपीसीए ने अंदरूनी तैयारियां शुरू कर दी है. एमपीसीए के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर ने बताया कि, तैयारियां बहुत अच्छी हैं, लेकिन अभी तक हमें बीसीसीआई की ओर से कोई ऑफिशियल इन्फॉरमेशन नहीं आई है, इन्फॉरेशन जैसे ही सामने आएगी हम आपको बताएंगे, तैयारियां हमने अंदरूनी शुरू कर दी हैं.

तारीख फिलहाल स्पष्ट नहीं

जानकारी के मुताबिक भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मैच की तारीख फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन 3 अक्टूबर के आसपास इस मैच के होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं सालों बाद मध्यप्रदेश की धरती पर क्रिकेट का महामुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है, अगर ये मुकाबला होता है तो प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म होगा.

इससे पहले भी हो चुके हैं मुकाबले

मध्यप्रदेश में इससे पहले भी क्रिकेट के कई मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें अलग-अलग देशों की टीम ने आकर यहां मुकाबले खेले हैं। मुख्य रूप से ग्वालियर और इंदौर स्थित स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच दर्शकों को देखने मिले हैं, जहां इन मैचों में कई अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड भी खिलाड़ियों की ओर से बनाए गए हैं। इन सभी मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, इतना ही नहीं इंदौर के स्टेडियम में आईपीएल के क्रिकेट मैच भी संपन्न हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+