Love affair: शादीशुदा महिला को गैर मर्द से चैटिंग भारी पड़ी, पति ने मांगा तलाक तो ऐसे सिखाया सबक

महिला ने अनजान मर्द से सोशल मीडिया पर दोस्ती की, जहां इस दोस्ती को युवक प्यार समझ बैठा और महिला के पति को धमकाने लगा जिससे महिला के पति ने उसे तलाक दे दिया.

indore

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से लव अफेयर का मामला सामने आया है, जहां छत्तीसगढ़ की रहने वाली महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से खंडवा के रहने वाले युवक से दोस्ती कर ली थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी, और युवक लगातार महिला से बातचीत करने लगा। बातचीत का सिलसिला लगातार बढ़ता चला गया, जिसके बाद महिला ने युवक से बातचीत करना बंद कर दी जिसके बाद युवक ने महिला पर फिर से बात करने के लिए दबाव बनाया, और एक बार फिर दोनों में बातचीत शुरू हो गई। इतना ही नहीं, युवक ने महिला को बातचीत का स्क्रीनशॉट भेज कर ब्लैकमेल किया, जिसके चलते महिला ने एक बार फिर युवक से शुरू कर दी।

पति ने मांगा तलाक

सोशल मीडिया पर हुई महिला और युवक की दोस्ती के बाद जब महिला ने युवक से बातचीत करना बंद की तो युवक ने महिला के पति को सारी बातचीत बताने की धमकी दी, जिसके बाद महिला डर गई और फिर से उसने युवक से बातचीत शुरू कर दी, लेकिन बावजूद इसके युवक ने महिला के पति को दोनों के बीच दोस्ती की जानकारी दी, और चैटिंग के बारे में बताया, जिसके बाद महिला का पति अनजान युवक की बातों में आकर महिला से तलाक मांगने लगा। वहीं इसके बाद महिला ने युवक के गांव आकर उससे मिलकर उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक महिला से छेड़खानी करने लगा, और महिला को परेशान करने लगा, इसके बाद महिला ने पुलिस को मामले की शिकायत करते हुए युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

महिला ने पुलिस को बताया कि, वह युवक के सामने अपनी बात रखने आई थी, लेकिन युवक महिला के साथ छेड़खानी और जबरदस्ती करने लगा। इतना ही नहीं महिला ने जब युवक से पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि, पहले युवक ने पीड़िता के साथ दोस्ती की ओर फिर अनैतिक दबाव बनाने लगा। साथ ही उसने महिला के पति को भी धमकी दी है, जहां यह धमकियां सुनकर महिला का पति उसे तलाक देने की जिद पर अड़ा रहा। उधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़े- Indore news: लव मैरिज से नाराज मामा ससुर ने दुल्हन का सिर फोड़ा, जमकर हुई मारपीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+