Indore news: लव मैरिज से नाराज मामा ससुर ने दुल्हन का सिर फोड़ा, जमकर हुई मारपीट
इंदौर में भांजे की लव मैरिज से नाराज मामा ने दुल्हन का सिर फोड़ दिया। घटनाक्रम के बाद दुल्हन को एम.वाय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया.

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से विवाद का मामला सामने आया है, जहां भांजे की लव मैरिज से नाराज मामा ने दुल्हन का सिर फोड़ दिया। इतना ही नहीं मामा ने दुल्हन के साथ जमकर मारपीट भी की है। दरअसल, इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में युवक और युवती परिजनों को बिना बताए लव मैरिज करने पहुंचे थे, जहां युवक के परिजनों को जैसे ही लव मैरिज की सूचना लगी वैसे ही बड़ी संख्या में युवक के परिजन मंदिर पहुंच गए और दुल्हन से मारपीट करने लगे। इस बीच दूल्हे के मामा ने दुल्हन के साथ जमकर मारपीट करते हुए सिर फोड़ दिया। वहीं घटनाक्रम के बाद दुल्हन को एम.वाय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
लव मैरिज के दौरान मारपीट की घटना शहर के खजराना गणेश मंदिर की बताई जा रही है, जहां युवक ने बिना बताए युवती से लव मैरिज कर ली जिसके बाद लड़के के चाचा ने दोनों को मंदिर में देख लिया। वहीं लड़के के चाचा ने इसकी सूचना लड़के की मां और अन्य परिजनों को दी, जिसके बाद लड़की की मां ने समझाईश के लिए अपने भाई को फोन कर बुलाया। भाई ने मौके पर पहुंचते ही दूल्हा दुल्हन से विवाद शुरू कर दिया। वहीं विवाद इतना बढ़ गया कि, दुल्हन के मामा ससुर ने दुल्हन के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे लड़की के सिर में गंभीर चोट आ गई। दुल्हन को चोट लगते ही मामा ससुर भाग खड़ा हुआ तो वहीं लड़की को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
यह है विवाद का कारण
बताया जा रहा है कि, युवक और युवती के बीच लंबे समय से यह प्रेम संबंध चल रहा था, जहां दोनों ही शादी करने वाले थे। दोनों की शादी के लिए दोनों ही परिवारों में रजामंदी भी हुई थी, जहां सगाई के कुछ महीने बाद शादी होनी थी, लेकिन लड़की के घर वाले एक साल बाद शादी करना चाहते थे तो वहीं लड़के के घर वाले 3 साल बाद शादी करना चाहते थे। यही कारण रहा कि, दोनों परिवारों के बीच मतभेद हुए और इस बीच लड़का और लड़की ने मंदिर में जाकर शादी कर ली, जो लड़के के परिजनों को नागवार गुजरी। इसी के चलते उन्होंने लड़के और लड़की से विवाद किया, जहां लड़के के मामा ससुर ने लड़की से बात करते हुए उसका सिर फोड़ दिया।
ये भी पढ़े- MP: फलों की खेती से चमक उठी किसानों की किस्मत, कुछ इस तरह हो रहा बंपर फायदा












Click it and Unblock the Notifications