लॉकडाउन में झूठ बोलकर गया बाहर, प्रेमिका के साथ रात गुजारी और घर आते ही पत्नी को 5वीं मंजिल से नीचे फेंका

इंदौर। लॉकडाउन के बीच मध्य प्रदेश के इंदौर में एक शख्स ने प्रेमिका से शादी के लिए अपनी पत्नी को पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। इसके बाद आत्महत्या बताकर पत्नी का अंतिम संस्कार भी कर दिया। महिला की मौत के दो दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया है पति अपनी पत्नी से झूठ बोलकर लॉकडाउन के दौरान गर्लफ्रेंड के साथ कहीं बाहर रहा। घर लौटा तो पत्नी मैसेज देख भड़क गई। इसके बाद दोनों की बीच विवाद हुआ और पति ने पत्नी की हत्या कर दी। फिर आत्महत्या की झूठी कहानी रच डाली।

ऑफिस में काम करने वाली लड़की से था अफेयर

ऑफिस में काम करने वाली लड़की से था अफेयर

दरअसल, घटना इंदौर शहर के न्यू रानी बाग इलाके की है। एडवाइजरी कंपनी के संचालक अनूप का ऑफिस में काम करने वाली एक लड़की के साथ अफेयर था। दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन भी बन चुके थे। युवती अनूप से शादी का दबाब बना रही थी। लॉकडाउन के दौरान अनूप ने अपनी पत्नी वंदना को किसी काम से बाहर रहने की बात कही थी। जब वह घर लौटा तो पत्नी ने उसकी प्रेमिका के साथ चैट पर हुई बातचीत पढ़ ली। उससे यह साफ हो गया कि वह झूठ बोलकर बाहर प्रेमिका के साथ रुका था। पत्नी ने पति की प्रेमिका के पिता को फोन किया और उसे सारी बातें बता दीं। जब इस बात की जानकारी अनूप को हुई तो वह भड़क गया और वंदना को खत्म करने की योजना बना ली।

आधी रात में हुआ पत्नी से विवाद, पांचवीं मंजिल से फेंका नीचे

आधी रात में हुआ पत्नी से विवाद, पांचवीं मंजिल से फेंका नीचे

इसी बात को लेकर सोमवार आधी रात को अनूप और वंदना के बीच विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक, अनूप पत्नी वंदना को घसीटते हुए पेंट हाउस से बाहर ले गया। इसके बाद वह वंदना को नीचे फेंकने की कोशिश करने लगा। बचने के लिए वंदना ने दीवार पकड़ ली, लेकिन अनूप ने जबरन उसे नीचे गिरा दिया। वंदना नीचे रहने वाले पड़ोसी की गैलरी के कांच पर लड़ते हुए नीचे गिरी। छत पर पुलिस को संघर्ष के कई निशान भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति खुद से नीचे गिरेगा तो वह कुछ दूर जाकर गिरता, लेकिन यह दीवार को रगड़ती हुई गिरी।

पुलिस ने पति की प्रेमिका को भी बनाया आरोपी

पुलिस ने पति की प्रेमिका को भी बनाया आरोपी

आजाद नगर सीएसपी ने बताया कि न्यू रानी बाग की रहने वाली वंदन तिवारी की मौत का आरोपी उसका पति ही है। घटनास्थल की जांच और वंदना के परिजनों ने जो जानकारी दी, उसके अनुसार पति द्वारा बताई गई कहानी झूठी निकली। पुलिस ने इस मामले में अनूप के साथ उसकी प्रेमिका को भी आरोपी बनाया है। प्रेमिका पर पत्नी की हत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+