MP Weather News: मानसून हुआ मेहरबान, मालवा-निमाड़ में ऐसा ही बना रहेगा मौसम का मिजाज

बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो चुका है, जहां चारों ओर हरियाली छा गई है, तो वहीं किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान देखने मिल रही है। इधर, बारिश का इंतजार कर रही सोयाबीन की फसल भी अब लहलाने लगी है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो वह बारिश का सिलसिला पूरे महीने तक जारी रह सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मध्य प्रदेश में एक्टिव हुए सिस्टम के चलते पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है। यही कारण है कि, मालवा निमाड़ में भी बारिश हो रही है।

Indore

इंदौर में अब तक इतनी बारिश

इंदौर जिले में लंबे अंतराल के बाद बारिश का सिलसिला बुधवार से प्रारंभ हुआ। जिले में पिछले 48 घंटे से बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर निरंतर जारी है। जिले में कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हो रही है। जिले में आज सुबह साढ़े 8 बजे समाप्त हुये पिछले 48 घंटे में पौने तीन इंच लगभग औसत बारिश हो चुकी हैं। इस अवधि में सर्वाधिक पौने चार इंच से अधिक बारिश देपालपुर में दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 48 घंटे में इंदौर में 50.8 मिलीमीटर, महू में 47 मिलीमीटर, सांवेर में 92.6 मिलीमीटर, देपालपुर में 95.3 मिलीमीटर, गौतमपुरा में 57.4 मिलीमीटर तथा हातोद में 85 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस तरह जिले में इस दौरान 71.3 मिलीमीटर लगभग (पौने तीन इंच) औसत बारिश दर्ज की गई। इसे मिलाकर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 805.6 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में जिले में 844.4 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई थी।

उज्जैन जिले में हुई इतनी बारिश

उज्जैन में पिछले चौबीस घंटे के दौरान 8 सितम्बर की प्रात: तक उज्जैन जिले की उज्जैन तहसील सर्वाधिक वर्षा 95 मिमी हुई है। इस दौरान घट्टिया तहसील में 32.1, खाचरौद में 46, नागदा में 41, बड़नगर में 51, महिदपुर में 22, झारड़ा में 49, तराना में 49 एवं माकड़ोन तहसील में 20 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। जिले में अभी तक औसत 634.8 मिमी वर्षा हो चुकी है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 949.2 मिमी वर्षा हुई थी। कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अभी तक जिले की उज्जैन तहसील में 706 मिमी, घट्टिया में 417.5, खाचरौद में 666, नागदा में 786.2, बड़नगर में 625, महिदपुर में 563.8, झारड़ा में 720, तराना में 779.8 और माकड़ोन तहसील में 449 मिमी वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि में घट्टिया में 986, खाचरौद में 888, नागदा में 1251, बड़नगर में 688, महिदपुर में 1009, झारड़ा में 903, तराना में 983 और माकड़ोन तहसील में 942 मिमी वर्षा हुई थी।

ये भी पढ़े- MP Weather News: मालवा-निमाड़ अंचल पर मानसून मेहरबान, कहां हुई कितनी बारिश, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+