Makar Sankranti 2023 पर ट्रैफिक पुलिस का अभियान, वाहन चालकों को खिलाया तिल-गुड़

मकर संक्रांति पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से अनूठी पहल की गई, जहां स्कूली बच्चों ने तख्तियां हाथों में लेकर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियम समझाए तो वहीं पुलिस ने वाहन चालकों को तिल गुड़ दिया.

indore

Recommended Video

    मकर सक्रांति: पतंग व्यापार के लिए मशहूर इंदौर का काछी मोहल्ला,जाने क्या है खास

    स्वच्छता के बाद अब प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को ट्रैफिक में भी नंबर बनाने की कवायद की जा रही है, जहां मकर संक्रांति के अवसर पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जिम्मेदार वाहन चालकों को तिल के लड्डू खिलाकर ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर महेश चंद जैन के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर द्वारा आमजनमानस को सड़क सुरक्षा नियमो के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु एवं घायलों की संख्या में कमी लाये जाने के लिए यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर द्वारा " सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह " का आयोजन किया जा रहा है।

    सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

    सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात प्रबंधन) अनिल कुमार पाटीदार, थाना प्रभारी (यातायात) दिलीप सिंह परिहार व टीम द्वारा रीगल चौराहा व पलासिया चौराहा पर मकर संक्रांति के अवसर पर वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अनूठी पहल की जिसमें जो दो पहिया वाहन चालक हेलमेट लगाए हुए थे व जो चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट धारण किए हुए थे, उन्हें प्रोत्साहित करते हुए तिल के लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा किया गया। उनसे अपील की गई कि आप अन्य वाहन चालकों को भी हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित करें, आप एक जिम्मेदार नागरिक है, यातायात जागरूकता अभियान में आप भी अपना सहयोग प्रदान करें।

    वाहन चालकों को समझाइश भी दी

    स्कूली छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा जागरूकता सन्देश लिखी पतंगे भी वितरित की गई। यातायात प्रबंधन पुलिस,महानगर इन्दौर की विभिन्न टीमों ने अपने-अपने यातायात प्रबंधन बीट क्षेत्र के चौराहों पर वाहन चालकों को ''हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने'' , यातायात नियमो का पालन कर, सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई। आम जन मानस ने भी यातायात प्रबंधन पुलिस के जनजागरूकता अभियान से जुड़कर, वाहन चालकों को समझाइश भी दी। उक्त कार्यक्रम निरंतर प्रभावी तौर पर जारी रहेंगे।

    ये भी पढ़े- Indore में IND vs NZ क्रिकेट मैच, टिकट की कालाबाजारी पर पुलिस की पैनी नजर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+